जोबा माझी का आक्रामक संदेश—झारखंड की धरती से एक टुकड़ा और एक संसाधन भी नहीं छिनने देंगे
रिपोर्ट : शैलेश सिंह
नोवामुंडी। आदिवासी एसोसिएशन नोवामुंडी में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) को उस समय बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली, जब नवाज हुसैन उर्फ ‘बिरसा’ और मंजीत कोड़ा के नेतृत्व में विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने अपने पुराने दलों को छोड़कर झामुमो का दामन थाम लिया। बड़ी संख्या में हुए इस दल-बदल को नोवामुंडी क्षेत्र में झामुमो के बढ़ते राजनीतिक प्रभाव के रूप में देखा जा रहा है।

भाजपा समेत कई दलों को झटका
झामुमो में शामिल होने वालों में झारखंड आंदोलनकारी नवाज़ हुसैन उर्फ बिरसा, भाजपा युवा के जिला उपाध्यक्ष, एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह हो समाज युवा महासभा जगन्नाथपुर अनुमंडल के पूर्व अनुमंडल अध्यक्ष एवं भाजपा एससी-एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष मंजीत कोड़ा, जेकेएलएम जगन्नाथपुर प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र सिंकू सहित कई प्रमुख राजनीतिक कार्यकर्ता शामिल रहे।
कानूराम बोबोंगा, मनोज बोबोंगा, संजय जेराई, सुदर्शन लागुरी, भुवनेश्वर हेस्सा, मनोज तुबिड, मधुसूदन हेस्सा, सुखराम पुरती, जयसिंह लागुरी, मुरली लागुरी, भीमो तिरिया, दूनाराम हेस्सा, सोनाराम जेराई, मनोज अंगरिया, बासु बोबोंगा, सालुका बोबोंगा, बीरेंद्र बालमुचू, रौतु चतोम्ब, मो. नसीम मंसूरी, कृष्णा बानरा, राजेंद्र लागुरी, रंजीत गोप, पुरनो दास, विशाल बिरुवा, अमित बिरुवा, सचिन चम्पिया, डुका बिरुवा, मो. इजराइल, सोनल हेरेंज, कामेश लागुरी, निक्सन कुजूर, विकास तिरिया, अनुराग हेस्सा, पुनीत लागुरी, समीर लागुरी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
अंगवस्त्र-पुष्पगुच्छ से स्वागत
झामुमो जिला समिति की ओर से सभी नए सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उन्हें अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर पार्टी में शामिल कराया गया। नए सदस्यों ने झामुमो की विचारधारा, जल-जंगल-जमीन की रक्षा तथा आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों की लड़ाई में पूरी मजबूती के साथ खड़े रहने का संकल्प लिया।

जोबा माझी का तीखा राजनीतिक संदेश
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद जोबा माझी ने कहा कि झामुमो ही वह राजनीतिक शक्ति है, जिसने हमेशा झारखंड और यहां के लोगों के अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाया है। उन्होंने कहा कि नोवामुंडी सहित पूरे पश्चिमी सिंहभूम में झामुमो के प्रति जनता का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।
जोबा माझी ने कहा कि विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं का झामुमो में शामिल होना संकेत है कि जनता खोखले राजनीतिक नारों और अवसरवादी राजनीति को नकार रही है। अब लोग ऐसी राजनीति चाहते हैं, जो जमीन पर दिखाई दे और उनके अधिकार, सम्मान एवं भविष्य के लिए संघर्ष करे।
‘एक टुकड़ा भी नहीं छिनने देंगे’
जोबा माझी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड की जनता अपने जल, जंगल, जमीन और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए हमेशा मजबूती से खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जिस तरह का कानून लाकर झारखंड के अधिकारों और हितों पर प्रहार करने का प्रयास कर रही है, उसके खिलाफ सभी को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी।
उन्होंने आक्रामक तेवर में कहा, “झारखंड की धरती से एक भी टुकड़ा, एक भी संसाधन और झारखंड की जनता के अधिकार का एक भी हिस्सा हम किसी कीमत पर छिनने नहीं देंगे।”

रोजगार-शिक्षा-स्वास्थ्य पर संघर्ष
झामुमो जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान और जिम्मेदारी दी जाएगी। सभी नए सदस्य गांव, पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर संगठन को मजबूत करने के साथ आम जनता की समस्याओं को पार्टी के मंच तक पहुंचाएंगे।
उन्होंने कहा कि नोवामुंडी खनिज संपदा से समृद्ध क्षेत्र है, लेकिन यहां के लोगों के अधिकार, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के सवाल आज भी महत्वपूर्ण हैं। झामुमो इन मुद्दों पर किसी प्रकार का समझौता नहीं करेगा।
बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान
झामुमो जिला सचिव राहुल आदित्य ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा एवं जनहित के मुद्दों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिला महिला अध्यक्ष सह जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरीन ने कहा कि आने वाले समय में नोवामुंडी में झामुमो का संगठन और मजबूत होगा।
झामुमो जिला उपाध्यक्ष प्रेम सिंह मुंडरी ने कहा कि नोवामुंडी में लगातार बढ़ रहा जनसमर्थन इस बात का प्रमाण है कि जनता का भरोसा झामुमो के साथ है।

सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी
कार्यक्रम में झामुमो महिला जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरीन, युवा जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंकू, जिला संयुक्त सचिव विश्वनाथ बाड़ा, जिला उपाध्यक्ष अशोक दास, नोवामुंडी प्रखंड अध्यक्ष दुर्गाचरण देवगम, जगन्नाथपुर प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र तिरिया समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने की। मंच संचालन जिला सचिव राहुल आदित्य ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अभिषेक सिंकू ने किया। जगन्नाथपुर एवं नोवामुंडी प्रखंड से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को राजनीतिक रूप से खासा प्रभावशाली बना दिया।












