भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

गर्मी में मरीजों को राहत, गुवा सेल अस्पताल में बढ़ी सुविधाएं

On: May 25, 2026 7:15 PM
Follow Us:
---Advertisement---

वार्डों में लगे नए एसी, रविवार को भी खुलेगी लैब, साफ-सफाई व्यवस्था हुई मजबूत

गुवा संवाददाता।

गुवा स्थित सेल अस्पताल गुवा में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया गया है। भीषण गर्मी के बीच अस्पताल के मेल वार्ड एवं महिला वार्ड में नए एयर कंडीशन लगाए गए हैं, जबकि पुराने एसी की मरम्मत कर उन्हें दोबारा चालू किया गया है। इससे भर्ती मरीजों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी।
अस्पताल के मुख्य चिकित्सा प्रभारी अशोक कुमार अमन ने बताया कि फिजियोथैरेपी विभाग में भी नया एयर कंडीशन लगाया गया है, ताकि मरीजों को उपचार के दौरान बेहतर सुविधा मिल सके।

अब रविवार को भी होगी जांच

उन्होंने बताया कि पहले रविवार के दिन अस्पताल की लैब बंद रहती थी, लेकिन अब मरीजों की सुविधा को देखते हुए रविवार को भी लैब खोलने का निर्णय लिया गया है। इससे मरीजों को जरूरी जांच के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष जोर

अस्पताल परिसर की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए फ्री बाकेट सिस्टम लागू किया गया है तथा अटेंडेंट की संख्या भी बढ़ाई गई है। इससे अस्पताल परिसर को साफ-सुथरा रखने में मदद मिलेगी।

मजदूरों के लिए आरओ मशीन, किचन का भी उद्घाटन

सप्लाई कंस्ट्रक्शन मजदूरों के लिए अस्पताल परिसर में नई आरओ मशीन लगाई गई है, जिससे उन्हें स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके। इसके साथ ही अस्पताल के किचन का उद्घाटन किया गया है और दवाओं की उपलब्धता भी बढ़ाई गई है, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment