कंप्यूटर रूम को नुकसान, बिजली आपूर्ति ठप
रिपोर्ट: शैलेश सिंह
किरीबुरू के हिलटॉप क्षेत्र में सोमवार शाम आई तेज आंधी के दौरान एक सूखा पेड़ बिजली के खंभे और तार को अपनी चपेट में लेते हुए ओडिया हाई स्कूल पर गिर पड़ा। घटना में स्कूल के कंप्यूटर रूम को नुकसान पहुंचा है, जबकि हिलटॉप आवासीय क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है।

पेड़ गिरने से हिलटॉप स्कूल मार्ग पर बड़ी वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों के अनुसार तेज हवा के कारण अचानक पेड़ गिरने से इलाके में कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।















