भ्रष्टाचार नक्सल खदान अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम
---Advertisement---

DMFT घोटाले की हाईकोर्ट की निगरानी में जांच समेत पांच मांगों पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान

---Advertisement---

10 दिसंबर को पुराने उपायुक्त कार्यालय में होगा धरना-प्रदर्शन, आदिवासी-मूलवासी अधिकारों के मुद्दे पर आंदोलन की तैयारी

वनाधिकार पट्टा, झारखंड आंदोलनकारियों की पहचान और स्थानीय नियोजन नीति लागू करने की भी मांग

रिपोर्ट : शैलेश सिंह

किरीबुरू, 26 नवंबर 2026। पश्चिमी सिंहभूम जिले में DMFT (जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट) मद से संचालित योजनाओं और खर्च की उच्च स्तरीय जांच झारखंड उच्च न्यायालय, रांची की निगरानी में कराने समेत आदिवासी-मूलवासी समाज के पांच ज्वलंत मुद्दों को लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया गया है। इन मांगों को लेकर आगामी 10 दिसंबर 2026 को चाईबासा स्थित पुराने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

इस आंदोलन की रणनीति तैयार करने के लिए गुरुवार को जिला परिषद परिसर में भारत आदिवासी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशील बारला की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं, झारखंड आंदोलनकारी संयुक्त मोर्चा के सदस्यों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से पांच महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित कर सरकार के समक्ष जोरदार तरीके से उठाने का निर्णय लिया गया।

DMFT खर्च की हाईकोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

बैठक में सबसे प्रमुख मुद्दा पश्चिमी सिंहभूम जिले में DMFT मद से संचालित योजनाओं और खर्च का रहा। मांग की गई कि DMFT की राशि के उपयोग, योजनाओं के क्रियान्वयन और खर्च की उच्च स्तरीय जांच झारखंड उच्च न्यायालय की निगरानी में कराई जाए, ताकि सरकारी खनिज राजस्व से प्राप्त राशि का वास्तविक लाभ प्रभावित क्षेत्रों और स्थानीय जनता तक पहुंच सके।

वनभूमि पर बसे परिवारों को मिले अधिकार

वर्ष 2005 से पूर्व आजीविका के उद्देश्य से वन क्षेत्र में बसे पात्र परिवारों को वनाधिकार अधिनियम-2006 के तहत वनाधिकार पट्टा निर्गत करने की मांग उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि पात्र परिवारों को उनके परंपरागत अधिकारों से वंचित नहीं रखा जाना चाहिए।

वास्तविक झारखंड आंदोलनकारियों की हो पहचान

झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग का पुनर्गठन कर अब तक पहचान से वंचित वास्तविक झारखंड आंदोलनकारियों को चिह्नित करने, उन्हें उचित सम्मान और अधिकार देने की मांग की गई।

खतियान आधारित स्थानीय और नियोजन नीति लागू हो

खतियान, भाषा और संस्कृति को आधार बनाकर स्पष्ट स्थानीय नीति तैयार करने तथा राज्य में प्रभावी नियोजन नीति लागू करने की मांग की गई। वक्ताओं ने इसे स्थानीय युवाओं के भविष्य और अधिकारों से जुड़ा अहम सवाल बताया।

CNT Act उल्लंघन कर खरीदी गई जमीन हो वापस

CNT Act का उल्लंघन कर खरीदी गई जमीन को तत्काल वापस कराने की मांग की गई। साथ ही पांचवीं अनुसूची क्षेत्र में सरकारी एवं गैर-सरकारी योजनाओं के लिए अधिग्रहित की जाने वाली जमीन का मूल्य ग्रामसभा की सहमति से निर्धारित करने की बात कही गई।

जल, जंगल, जमीन और सम्मान की लड़ाई तेज करने का संकल्प

बैठक में पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा, तूरी सुण्डी, असमन सुण्डी, चंद्रशेखर मुंडा, शान्तिएल काडयबुरू, मोरन सिंह देवगम एवं राम होनहगा ने कहा कि ये पांचों मुद्दे केवल प्रशासनिक मांगें नहीं हैं, बल्कि आदिवासी-मूलवासी समाज के जल, जंगल, जमीन, सम्मान, अधिकार और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से सीधे जुड़े हुए हैं।

निर्णय लिया गया कि 10 दिसंबर को आयोजित धरना-प्रदर्शन के माध्यम से मुख्यमंत्री झारखंड सरकार के नाम मांग-पत्र पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त के माध्यम से सौंपा जाएगा। बैठक में आंदोलन को व्यापक जनसमर्थन दिलाने और इन मुद्दों पर एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया गया।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मरीजों की परेशानी पर भड़कीं महिलाएं, सेल अस्पताल की व्यवस्था सुधारने के लिए आर-पार की तैयारी

हाथों में टांगी-दाउली लेकर सड़क पर उतरा ऑल क्रिश्चियन एसोसिएशन ट्रस्ट, जिंदगी बचाने के लिए छेड़ी झाड़ियों के खिलाफ जंग!

विजय टू खदान खुलने से पहले ही ‘ठेका साम्राज्य’ पर संग्राम!

खनिज दरों की बेतहाशा वृद्धि से संवेदकों में उबाल, सरकार पर कमाई की कमर तोड़ने का आरोप!

मेघाहातुबुरु खदान में चक्का जाम बेनतीजा समाप्त, प्रबंधन के आश्वासन पर माने श्रमिक; एक दिन की हाजिरी और छुट्टी दोनों का नुकसान!

दिवाली की छुट्टी पर SAIL प्रबंधन से आर-पार की लड़ाई, मेघाहातुबुरु खदान में चक्का जाम से उत्पादन और माल ढुलाई पूरी तरह ठप!

Leave a Comment

error: Content is protected !!