तीन दिनों तक गूंजेगा खेल का जुनून, झारखंड-ओडिशा समेत कई क्षेत्रों की टीमें होंगी आमने-सामने
रिपोर्ट : शैलेश सिंह
किरीबुरू-मेघाहातुबुरु की खेल नगरी एक बार फिर फुटबॉल के रोमांच से सराबोर होने जा रही है। सारंडा के जंगलों के बीच खेल प्रतिभाओं को नया मंच देने और युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किरीबुरू-मेघाहातुबुरु फुटबॉल क्लब द्वारा तीन दिवसीय भव्य फुटबॉल टूर्नामेंट “सारंडा चैंपियंस कप 2026” का आयोजन 29 मई से 31 मई 2026 तक किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता किरीबुरू फुटबॉल मैदान में आयोजित होगी, जिसमें झारखंड, ओडिशा समेत विभिन्न क्षेत्रों की कुल 20 टीमें भाग लेंगी।
फुटबॉल प्रेमियों के बीच इस प्रतियोगिता को लेकर अभी से जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति मैदान की तैयारी से लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों की सुविधाओं को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है।

विजेता टीम पर होगी इनामों की बारिश
प्रतियोगिता को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए आयोजकों ने शानदार नकद पुरस्कारों की घोषणा की है।
* प्रथम पुरस्कार : ₹70,000
* द्वितीय पुरस्कार : ₹40,000
* तृतीय पुरस्कार : ₹11,000
* चतुर्थ पुरस्कार : ₹11,000
इसके अलावा उत्कृष्ट खिलाड़ियों और टीमों को कई विशेष पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
9-9 खिलाड़ियों के बीच होगी जबरदस्त भिड़ंत
टूर्नामेंट टाईसीट प्रणाली के आधार पर खेला जाएगा। प्रत्येक टीम के 9 खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे। मैच की अवधि 20+5+20 = 45 मिनट निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक चलेगी, जिससे दर्शकों को लगातार रोमांचक मुकाबले देखने का मौका मिलेगा।
यदि किसी मैच में निर्धारित समय तक हार-जीत का फैसला नहीं हो पाता है, तो दोनों टीमों को 3-3 डायरेक्ट पेनाल्टी शॉट दिए जाएंगे। इसके बाद भी बराबरी रहने पर भारतीय सिक्का टॉस से विजेता तय किया जाएगा।

रेफरी और समिति का निर्णय रहेगा अंतिम
आयोजन समिति ने स्पष्ट किया है कि मैच के दौरान रेफरी, असिस्टेंट रेफरी, गोल जज एवं आयोजन समिति का निर्णय अंतिम और सर्वमान्य होगा। खेल के दौरान किसी खिलाड़ी को चोट लगने या किसी अन्य दुर्घटना की स्थिति में समिति जिम्मेदार नहीं होगी।
29 मई : पहले दिन से ही रोमांचक मुकाबलों की भरमार
पूल A के मुकाबले
* 4:00 PM — Creta FC (KBR) बनाम Ram Charitra Sporting Club Mou
* 4:45 PM — Heavens Army बनाम Jay Hanuman Khusi XI Joda
* 5:30 PM — MBFC Chaibasa की एंट्री मुकाबला
* 6:15 PM — पूल A क्वालिफायर मुकाबला
पूल B के मुकाबले
* 7:00 PM — King FC Bolani बनाम Kiriburu Star
* 7:45 PM — Lali Brothers बनाम Junior FC
* 8:30 PM — Criminal FC की चुनौतीपूर्ण भिड़ंत
* 9:15 PM — पूल B क्वालिफायर मुकाबला
पहले दिन ही दर्शकों को स्थानीय और बाहरी टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।
30 मई : दूसरे दिन होगा हाई-वोल्टेज फुटबॉल मुकाबला
पूल C के मुकाबले
* 4:00 PM — Bum Bum Bhole Barbil बनाम Expired XI
* 4:45 PM — Kalyan XI Bhilai बनाम Sinku Brothers
* 5:30 PM — MGR (Mugra) की एंट्री
* 6:15 PM — पूल C क्वालिफायर मुकाबला
पूल D के मुकाबले
* 7:00 PM — Mad Angle KBR बनाम KFA Koida
* 7:45 PM — Vidhanshaba Thakurani बनाम Purty Brothers
* 8:30 PM — Nikhil FC Barbil की चुनौती
* 9:15 PM — पूल D क्वालिफायर मुकाबला
दूसरे दिन होने वाले मुकाबलों को लेकर खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। कई टीमों में अनुभवी खिलाड़ियों के शामिल होने से मुकाबले और भी रोमांचक होने की उम्मीद है।

31 मई : सेमीफाइनल और ग्रैंड फाइनल में तय होगा चैंपियन
तीन दिवसीय इस फुटबॉल महाकुंभ का सबसे रोमांचक दिन 31 मई होगा।
* सेमीफाइनल-1 : शाम 5:00 बजे
* सेमीफाइनल-2 : शाम 5:45 बजे
* ग्रैंड फाइनल : रात 7:30 बजे
फाइनल मुकाबले में हजारों दर्शकों की मौजूदगी की संभावना जताई जा रही है। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
सारंडा की प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच
आयोजकों का कहना है कि सारंडा क्षेत्र फुटबॉल प्रतिभाओं से भरा पड़ा है, लेकिन ग्रामीण और आदिवासी युवाओं को पर्याप्त मंच नहीं मिल पाता। “सारंडा चैंपियंस कप 2026” ऐसे खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर साबित होगा।
यह प्रतियोगिता न केवल खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का माध्यम बनेगी, बल्कि क्षेत्र में खेल संस्कृति को भी मजबूत करेगी।
जानकारी के लिए इन सदस्यों से करें संपर्क
* विजय : 80843 84449
* सुचित : 98532 69447
* आकाश : 9279898425
* अजय : 94317 77138
* जॉनसन : 76328 61507
* राजेंद्र : 91134 57821
* गोपी लागुरी : 99316 33658

फुटबॉल प्रेमियों में दिख रहा भारी उत्साह
किरीबुरू-मेघाहातुबुरु समेत पूरे सारंडा क्षेत्र में टूर्नामेंट को लेकर उत्साह चरम पर है। स्थानीय खेल प्रेमियों का मानना है कि यह प्रतियोगिता क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंच बनेगी और आने वाले दिनों में कई प्रतिभाएं राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचेंगी।












