भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

शांतिपूर्ण माहौल में किरीबुरू मस्जिद में अदा की गई बकरीद की नमाज

On: May 28, 2026 9:15 AM
Follow Us:
---Advertisement---

रिपोर्ट शैलेश सिंह
किरीबुरू मस्जिद में शुक्रवार सुबह 8:30 बजे ईमाम मोहम्मद मिनहाज हाफिज की अगुवाई में बकरीद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं दीं। पर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर अन्य धर्मों और समुदाय के लोगों ने भी मुस्लिम भाइयों को बकरीद की मुबारकबाद देकर सामाजिक सौहार्द और आपसी एकता का संदेश दिया। मस्जिद परिसर और आसपास के क्षेत्रों में लोगों की काफी भीड़ रही, लेकिन पूरे कार्यक्रम के दौरान शांति और अनुशासन कायम रहा।


पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखा। पंकज कुमार चंद, सीआई नोवामुंडी बतौर मजिस्ट्रेट मौजूद रहे। वहीं किरीबुरू थाना के पदाधिकारी एवं पुलिस जवान सुरक्षा और विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात थे।
पूरे क्षेत्र में बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण, उत्साहपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जा रहा है।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment