भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

बड़ाजामदा स्टेशन पर रथ यात्रा स्पेशल ट्रेन का भव्य स्वागत, लोको पायलट का हुआ सम्मान

On: July 16, 2026 1:10 PM
Follow Us:
---Advertisement---

रिपोर्ट संदीप गुप्ता।

रथ यात्रा के अवसर पर चक्रधरपुर रेल मंडल द्वारा संचालित 08567 बड़बिल–पुरी रथ यात्रा स्पेशल ट्रेन का बुधवार सुबह बड़ाजामदा रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व मुखिया राजा तिर्की, पूर्व उपमुखिया गोवर्धन चौरसिया, स्थानीय ब्लॉगर विक्की ब्लॉग सहित कई गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
सभी ने लोको पायलट एवं रेल कर्मचारियों का मिठाई खिलाकर सम्मान किया और उनकी सुरक्षित यात्रा की कामना की। विशेष ट्रेन के संचालन से श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।


रेलवे के अनुसार यह विशेष ट्रेन बड़बिल से सुबह 7:35 बजे रवाना होकर बड़ाजामदा, नोवामुंडी, बांसपानी, डांगवापोसी, देवझार, नयागढ़, केंदुझार, हरिचंदनपुर, जाखपुरा, कटक, भुवनेश्वर, खुर्दा रोड और सखीगोपाल होते हुए शाम 5:30 बजे पुरी पहुंचेगी।
वापसी में 08568 पुरी–बड़बिल रथ यात्रा स्पेशल ट्रेन पुरी से शाम 7:45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 7:00 बजे बड़बिल पहुंचेगी। रेलवे के अनुसार वापसी यात्रा के लिए यह विशेष ट्रेन 16 एवं 24 जुलाई को संचालित की जाएगी।
स्थानीय लोगों ने कहा कि इस विशेष ट्रेन के संचालन से बड़ाजामदा, नोवामुंडी एवं आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को भगवान जगन्नाथ के दर्शन और रथ यात्रा में शामिल होने के लिए सीधी रेल सुविधा मिली है। उन्होंने रेलवे के इस निर्णय की सराहना करते हुए भविष्य में भी पर्व-त्योहारों के अवसर पर ऐसी विशेष ट्रेनों का नियमित संचालन करने की मांग की।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सेल किरीबुरू खदान ने स्कूली बच्चों के बीच बांटे छाते

अब लापरवाही नहीं चलेगी: विकास योजनाओं की होगी जमीनी जांच, समय पर काम पूरा नहीं करने वालों पर होगी कार्रवाई

उपायुक्त के निर्देश पर बहदा गांव पहुंची सेल, मेघाहातुबुरु प्रबंधन की टीम, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

‘टेंडर मैनेज’ पर अब प्रशासन का सबसे बड़ा प्रहार! उपायुक्त मनीष कुमार के सख्त तेवर से मचा हड़कंप

अगर उपायुक्त मनीष कुमार की सोच को पूरा प्रशासन अपनाए, तो पश्चिमी सिंहभूम देश के सबसे सुशासित जिलों में शामिल हो सकता है

‘जनसेवा में देरी नहीं होगी बर्दाश्त’ : उपायुक्त ने अधिकारियों को दिया समयबद्ध सेवा का सख्त निर्देश

Leave a Comment