भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

भक्ति और उल्लास के बीच निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, जयघोष से गूंजा बड़ाजामदा

On: July 16, 2026 8:00 PM
Follow Us:
---Advertisement---

लक्ष्मीनारायण मंदिर से राम मंदिर तक निकली रथयात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने खींची रथ की रस्सी; महाप्रसाद वितरण में उमड़ी आस्था

गुवा संवाददाता।

श्रद्धा और उत्साह के साथ निकली रथयात्रा

गुरुवार को बड़ाजामदा में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ निकाली गई। रथयात्रा उड़ीसा सीमा स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए राम मंदिर परिसर पहुंची।

‘जय जगन्नाथ’ के जयघोष से गूंजा नगर

रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा के रथ की रस्सी खींचकर श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ प्राप्त किया। पूरे मार्ग में “जय जगन्नाथ” के जयघोष, भजन-कीर्तन तथा ढोल-नगाड़ों की गूंज से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।

महाप्रसाद ग्रहण करने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

राम मंदिर परिसर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं के बीच रथ के नीचे से खिचड़ी और खीर का महाप्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक महाप्रसाद ग्रहण कर भगवान जगन्नाथ से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ आयोजन

रथयात्रा के दौरान नगर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक उल्लास और अनुशासन का माहौल बना रहा तथा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।:::

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment