भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

हाथियों से प्रभावित ग्रामीणों को वन विभाग ने बांटी राहत राशि

On: May 28, 2026 1:00 PM
Follow Us:
---Advertisement---

सारंडा वन प्रमंडल ने 22 लाख 53 हजार से अधिक का मुआवजा देकर ग्रामीणों को दी बड़ी राहत

रिपोर्ट : शैलेश सिंह

सारंडा वन प्रमंडल द्वारा डीएफओ अविरूप सिन्हा के नेतृत्व में सारंडा के ससंगदा रेंज अंतर्गत भनगांव और नवागांव के हाथी प्रभावित ग्रामीणों को मुआवजा राशि का वितरण किया गया। हाथियों के हमले में जिन ग्रामीणों के घर टूट गए, फसलें बर्बाद हुईं तथा जिन परिवारों ने अपनों को खोया, उन्हें वन विभाग की ओर से लाखों रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई।
ससंगदा रेंज कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुखिया लिपि मुंडा ने वन विभाग के अधिकारियों शंकर पांडेय, बलदेव हेंब्रम, अमुश हेंब्रम, सुनील सुंडी, शालिनी कण्डुलना एवं बासुदेव बिरुआ की मौजूदगी में लाभुकों को चेक प्रदान किया। मुआवजा राशि मिलने के बाद ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए वन विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

हाथियों के हमले में घर टूटने वालों को मिला मुआवजा

वन विभाग द्वारा हाथियों के हमले में क्षतिग्रस्त घरों के एवज में निम्न लाभुकों को चेक प्रदान किया गया—
* कुंजो नायक – ₹1,31,456
* रासाय सिन्दूर – ₹1,31,170
* बासमती देवी – ₹1,32,002
* परमिडा देवी – ₹1,31,300
* मिथुन नायक – ₹1,31,352
इन सभी ग्रामीणों के घर हाथियों द्वारा तोड़े गए थे।

फसल नुकसान झेलने वाले किसानों को भी राहत

हाथियों द्वारा फसल बर्बाद किए जाने के मामले में वन विभाग ने प्रभावित किसानों को भी आर्थिक सहायता दी—
* धर्मी देवी – ₹7,897
* राम सिद्धू – ₹2,633
* बिश्वनाथ सिंह – ₹4,017

हाथी हमले में मृतक के आश्रित को चार लाख की सहायता

हाथी के हमले में मृत व्यक्ति के आश्रित रोनू नायक को वन विभाग की ओर से ₹4,00,000 का मुआवजा चेक दिया गया। इस सहायता राशि से पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई गई।
वन विभाग द्वारा कार्यक्रम में कुल ₹10,71,827 का चेक वितरित किया गया।

कई लाभुकों के खाते में सीधे ट्रांसफर हुई राशि

वन विभाग ने हाथियों द्वारा घर तोड़े जाने के मामलों में कई लाभुकों के बैंक खातों में सीधे सहायता राशि ट्रांसफर की। इनमें शामिल हैं—
* मेजरी चंपिया – ₹1,35,330
* नंदी सिधु – ₹1,31,690
* रंजीता देवी – ₹1,30,000
* रवींद्र मुंडा – ₹1,31,820
* सुकराम सुरीन – ₹1,31,560
* मणि तोरकोड – ₹1,30,650
* नरसिंह तोरकोड – ₹1,30,000
* मुकरू सिधु – ₹1,30,000
* बागी सिधु – ₹1,30,520
इन लाभुकों के खातों में कुल ₹11,81,570 की राशि ट्रांसफर की गई।

कुल 22 लाख 53 हजार से अधिक का मुआवजा

वन विभाग द्वारा हाथी प्रभावित ग्रामीणों को कुल ₹22,53,397 की सहायता राशि प्रदान की गई। यह राशि घर क्षति, फसल नुकसान और हाथी हमले में हुई मौत के मामलों में दी गई।

वन विभाग की अपील — वन्यप्राणियों की करें रक्षा

कार्यक्रम के दौरान वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे वन्यप्राणियों और वनों की रक्षा करें। अधिकारियों ने कहा कि हाथियों की गतिविधियों की सूचना तुरंत वन विभाग को दें तथा हाथियों के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ न करें। हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाकर रखना ही सबसे बेहतर उपाय है।
वन विभाग ने कहा कि मानव और वन्यजीवों के बीच संघर्ष को कम करने के लिए ग्रामीणों का सहयोग बेहद जरूरी है। विभाग लगातार प्रभावित ग्रामीणों की सहायता और सुरक्षा के लिए कार्य कर रहा है।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment