भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

6 साल की मासूम से दरिंदगी की कोशिश ! घर में अकेली बच्ची को दबोचने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

On: July 13, 2026 10:22 AM
Follow Us:
---Advertisement---

रिपोर्ट शैलेश सिंह।

बड़ाजामदा ओपी क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। महज 6 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किए जाने के मामले में बड़ाजामदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आकाश लोहार (22 वर्ष), पिता मांगू लोहार, निवासी टंकिसाई को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए भेजा गया है।

घटना के बारे में पीड़िता की मां द्वारा दर्ज शिकायत में बताया गया कि 11 जुलाई की सुबह बाहर काम करने चली गई। वो दोपहर 2 बजे जब घर आई तो उसकी नाबालिक बेटी ने बताया कि वो मकान मालिक के घर उसके बच्चे साथ खेल रही थी। मकान मालिक का बच्चा खेलते खेलते सो गया तो मेरी बेटी वही टीवी देखने लगी। घर पर कोई और नहीं था। इसी बीच आरोपी आकाश लोहार आया और बेटी को जबरन पकड़ बालात्कार का प्रयास किया। बेटी ने जब बताया कि वो इसके बारे में मां को बता देगी तो आकाश बेटी को छोड़ वहां से भाग गया।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment