भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

मेघाहातुबुरू में पद्म भूषण दिशुम गुरु स्व. शिबू सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि, जुटे झामुमो के कई कार्यकर्ता

On: August 4, 2026 7:22 PM
Follow Us:
---Advertisement---

झारखंड माइंस मजदूर यूनियन कार्यालय में आयोजित हुआ श्रद्धांजलि सभा, चाईबासा में प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में भी पहुंचे सारंडा के लोग

रिपोर्ट : शैलेश सिंह

मेघाहातुबुरू। झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता, पद्म भूषण से सम्मानित एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक दिशुम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन को सोमवार को मेघाहातुबुरू स्थित झारखंड माइंस मजदूर यूनियन कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, झामुमो नेताओं, मजदूर संगठनों के पदाधिकारियों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लेकर उनके संघर्षपूर्ण जीवन और झारखंड आंदोलन में दिए गए योगदान को याद किया।

पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि दिशुम गुरु ने झारखंड की पहचान, जल-जंगल-जमीन की रक्षा और आदिवासियों-मूलवासियों के अधिकारों के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।

जनप्रतिनिधियों और नेताओं की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में किरीबुरू पश्चिम पंचायत की मुखिया पार्वती किड़ो, ग्लोरिया प्रफुल्लित टोपनो (मुखिया), उपमुखिया सुमन मुंडू, झामुमो प्रखंड सचिव आलोक अजय टोपनो, झारखंड माइंस मजदूर यूनियन के महासचिव बीर सिंह मुंडा, आझामवयू के महासचिव इलियास चम्पिया, चोरोन मुंडू, पी.सी. माझी, माधो कोड़ा, श्याम चरण टुडू, लखन चम्पिया, मानसिंह चम्पिया, चम्बरा मुंडू, लोदरो बोदरा, पाण्डु कोनगाड़ी, कृष्णा महतो सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

चाईबासा में प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में भी पहुंचे सारंडा के ग्रामीण

इधर, स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रतिमा अनावरण एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सारंडा क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण चाईबासा पहुंचे। गंगदा पंचायत के मुखिया राजू सांडिल तथा झामुमो नेता बृंदावन गोप के नेतृत्व में ग्रामीणों और पार्टी समर्थकों का दल कार्यक्रम में शामिल हुआ।

संघर्ष और विचारों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि दिशुम गुरु का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने झारखंड की अस्मिता, आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए जो संघर्ष किया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment