भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

गुवा-बड़ाजामदा मुख्य सड़क पर पेड़ गिरने का खतरा, हादसे की आशंका

On: August 22, 2026 12:41 PM
Follow Us:
गुवा-बड़ाजामदा मुख्य सड़क पर पेड़ गिरने का खतरा, हादसे की आशंका
---Advertisement---

गुवा संवाददाता।

गुवा-बड़ाजामदा मुख्य मार्ग पर पंचमुखी हनुमान मंदिर से करीब 100 मीटर आगे घुमावदार मोड़ के समीप सड़क किनारे खड़े बड़े-बड़े पेड़ इन दिनों जानलेवा खतरा बन गए हैं। पहाड़ काटकर बनाई गई सड़क के किनारे लगातार बारिश के कारण मिट्टी का कटाव होने से एक पेड़ की करीब आधी जड़ मिट्टी से बाहर निकल आई है। ऐसे में यह पेड़ कभी भी सड़क पर गिर सकता है और बड़ा हादसा हो सकता है।


बारिश के कारण पहाड़ी की मिट्टी लगातार कटकर मुख्य सड़क पर गिर रही है। इससे सड़क किनारे पेड़ों की जड़ें कमजोर होने के साथ सड़क पर मिट्टी जमा हो रही है, जिससे वाहनों के आवागमन में भी खतरा बढ़ गया है। इस मार्ग से प्रतिदिन छोटी-बड़ी गाड़ियों की आवाजाही होती है। अचानक पेड़ गिरने की स्थिति में जान-माल का भारी नुकसान हो सकता है।

गुवा-बड़ाजामदा मुख्य सड़क पर पेड़ गिरने का खतरा, हादसे की आशंका
स्थानीय लोगों का कहना है कि स्थिति को नजरअंदाज करना किसी बड़े हादसे को न्योता देने के समान है। लोगों ने प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए सड़क किनारे खड़े खतरनाक पेड़ को तत्काल हटाया जाए। साथ ही सड़क पर लगातार गिर रही पहाड़ी मिट्टी की सफाई कराकर मार्ग को सुरक्षित बनाया जाए, ताकि बारिश के दौरान किसी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment