भ्रष्टाचार नक्सल खदान अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम
---Advertisement---

किरीबुरू हिलटॉप में कार-मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर, पान दुकानदार घायल

---Advertisement---

 

दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त, सेल अस्पताल में कराया गया प्राथमिक इलाज;

तेज बारिश और हवा से सड़क पर पेड़ गिरने से घंटों आवागमन बाधित

रिपोर्ट : शैलेश सिंह

किरीबुरू। सारंडा क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से रुक-रुक कर हो रही तेज बारिश और हवाओं के बीच बुधवार दोपहर किरीबुरू हिलटॉप मुख्य सड़क मार्ग पर पुराना मैगजीन के समीप स्विफ्ट डिजायर कार और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, मोटरसाइकिल सवार मेघाहातुबुरु निवासी ठेका श्रमिक सह सौंपिंग सेंटर में पान दुकान संचालक अब्दुल बाल-बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार दुर्घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। टक्कर के बाद अब्दुल को अंदरूनी चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सेल अस्पताल किरीबुरू ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार कराया गया। हादसे के बाद सड़क पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।

सड़क पर पेड़ गिरने से घंटों आवागमन प्रभावित

इधर, लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं के कारण सैडल गेट और किरीबुरू के बीच मुख्य सड़क मार्ग पर एक बड़ा पेड़ गिर गया। पेड़ सड़क पर गिरने से दोनों ओर से आवागमन काफी देर तक बाधित रहा। स्थानीय लोगों और वन विभाग के सहयोग से पेड़ को काटकर सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात पुनः सुचारू हो सका।

खराब सड़कों से हादसे का खतरा

सारंडा क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। वहीं, किरीबुरू हिलटॉप, किरीबुरू से बिरसा चौक, बैचलर हॉस्टल होते हुए केंद्रीय विद्यालय तक तथा टीआर गेट से वन विभाग कार्यालय होते हुए मेघालय गेस्ट हाउस तक जाने वाली सड़कों की स्थिति बेहद खराब बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई स्थानों पर सड़क की हालत खराब होने के साथ बारिश के दौरान फिसलन भी बढ़ जाती है। ऐसे में इन मार्गों पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लोगों ने संबंधित विभाग से इन जर्जर सड़कों का जल्द निर्माण एवं मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि बारिश के दौरान आवागमन में हो रही परेशानी और दुर्घटनाओं के खतरे को कम किया जा सके।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment