भ्रष्टाचार नक्सल खदान अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम
---Advertisement---

हिलटॉप में ठेका श्रमिक के घर पर गिरा विशाल पेड़, परिवार बाल-बाल बचा

---Advertisement---

रात करीब 8 बजे हुआ हादसा, मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त; लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान

रिपोर्ट: शैलेश सिंह

किरीबुरू। हिलटॉप, किरीबुरू में 2 अक्टूबर की रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रात करीब 8 बजे ठेका श्रमिक नकुल साहू के घर पर अचानक एक विशाल पेड़ गिर पड़ा। पेड़ गिरने के समय घर में नकुल साहू सहित उनका पूरा परिवार मौजूद था, लेकिन संयोगवश सभी लोग बाल-बाल बच गए।

भरभराकर गिरा विशाल पेड़, मकान हुआ तबाह

विशाल पेड़ के गिरने से मकान का बड़ा हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घर के टूटने से घरेलू सामान सहित अन्य संपत्तियों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। पीड़ित परिवार के अनुसार, हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। अचानक हुए इस हादसे से परिवार में दहशत का माहौल है।

समाजसेवी संतोष पांडा ने संभाली मदद की कमान

घटना की जानकारी मिलते ही समाजसेवी संतोष पांडा ने तत्काल पहल करते हुए बड़बिल स्थित फायर ब्रिगेड टीम को फोन कर हादसे की सूचना दी और राहत-बचाव के लिए मदद मांगी।

सूचना मिलने के बाद रात करीब साढ़े नौ बजे फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। विशाल पेड़ के कारण मकान के आसपास पैदा हुई स्थिति को देखते हुए टीम ने पेड़ को काटकर हटाने का काम शुरू किया।

आज भी जारी है पेड़ हटाने का काम

पेड़ काफी विशाल होने के कारण उसे पूरी तरह काटकर हटाने में समय लग रहा है। 3 अक्टूबर को भी पेड़ को काटकर हटाने का कार्य जारी रहा। स्थानीय लोगों की मौजूदगी में राहत कार्य किया जा रहा है।

हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं होने से परिवार और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि मकान के क्षतिग्रस्त होने से परिवार के सामने रहने और आर्थिक नुकसान की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। स्थानीय स्तर पर पीड़ित परिवार को सहायता उपलब्ध कराने की मांग भी उठने लगी है।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

error: Content is protected !!