भ्रष्टाचार नक्सल खदान अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम
---Advertisement---

शहीद बिरसा मुंडा को नमन कर किरीबुरू-मेघाहातुबुरु में मनाया गया झारखंड स्थापना दिवस

---Advertisement---

पुष्प अर्पित कर धरती आबा के संघर्ष, बलिदान और आदिवासी अस्मिता को किया याद, सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियां हुईं सम्मानित

खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और खिचड़ी भोग वितरण के साथ उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ समारोह

रिपोर्ट शैलेश सिंह 

किरीबुरू। झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर सेल नगरी किरीबुरू एवं मेघाहातुबुरु में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता का भाव देखने को मिला। इस अवसर पर शहरवासियों, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न समितियों के सदस्यों ने शहीद बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्षपूर्ण जीवन, अदम्य साहस तथा ऐतिहासिक बलिदान को नमन किया।

उल्लेखनीय है कि यह कार्यक्रम मूल रूप से 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होना था, लेकिन छठ महापर्व को ध्यान में रखते हुए समारोह का आयोजन आज किया गया। कार्यक्रम में झारखंड की गौरवशाली पहचान, आदिवासी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकजुटता की झलक देखने को मिली।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सीजीएम किरीबुरू पी.एम. शिरपुरकर, विशिष्ट अतिथि एसडीपीओ विनित कुमार किंडो तथा सम्मानित अतिथि के रूप में किरीबुरू थाना प्रभारी रोहित कुमार उपस्थित रहे। इनके अलावा एएसआई श्याम लाल बोयपाई, राजेश मुंडा, अनिल टोपनो, शिव कुमार, नीरज कुमार सिंकु, जीरेन सिंकु, सुमन मुंडू सहित अनेक गणमान्य लोग समारोह में शामिल हुए।

इस कार्यक्रम का आयोजन आदिवासी कल्याण केन्द्र मेघाहातुबुरु, किरीबुरू एवं प्रॉस्पेक्टिंग तथा आदिवासी सरना समिति किरीबुरू के संयुक्त सहयोग से किया गया। आयोजन में सेल की मेघाहातुबुरु लौह अयस्क खदान का सौजन्यपूर्ण सहयोग रहा।

धार्मिक एवं पारंपरिक विधि-विधान के तहत पुजारी दल के सदस्य धनुर्जय लागुरी, पांडु कोनगाड़ी, जयराम पाठ पिंगुआ सहित अन्य लोगों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वालों का सम्मान

समारोह के दौरान समाज और जनहित के कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की गई। सम्मानित होने वालों में किरीबुरू थाना प्रभारी रोहित कुमार, जगदीप महाराणा, ग्रामीण मुंडा राजेश मुंडा तथा हो भाषा के शिक्षक संजय हेस्सा शामिल रहे। आयोजकों ने कहा कि समाज के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने वाले लोगों का सम्मान करना अन्य लोगों को भी सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए प्रेरित करता है।

खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

स्थापना दिवस समारोह को यादगार बनाने के लिए विभिन्न खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक संस्कृति, लोकजीवन और सामुदायिक एकता से जुड़े कार्यक्रमों ने समारोह में विशेष रंग भर दिया। वहीं, उपस्थित लोगों के बीच पारंपरिक खिचड़ी भोग का वितरण किया गया।

आयोजन को सफल बनाने में इनका रहा योगदान

समारोह को सफल बनाने में अमर सिंह सुंडी, माधव चन्द्र कोड़ा, बीरबल गुड़िया, सेरगेया अंगारिया, गोपी लागुरी, प्रदीप चतर, हीरालाल सुंडी, श्याम बिरुवा, जगन्नाथ चतर, सुरेश लागुरी, महेंद्र गिलुआ, संतोष सिंकु, प्रकाश हेंब्रम, साधु चरण चतर, बुधवा कोनगाड़ी, जॉन पूरती, बलभद्र बिरुली, दशरथ लागुरी, शांतनु बिरुली, राम कृष्णा सिंकु, निर्मल पूरती, नंदलाल हेस्सा, सुनील गागाराई, उम्लन हेस्सा, अंथोनी सुम्बरुई, बसंत पूरती, आजाद सिंकु, बसंती हेंब्रम, पालो सोय, नीलम पूरती, बिलाची सुंडी, सुनंदा सिंकु, मिनी हेस्सा, संध्या अंगारिया, नंदनी पूरती, नीतिमा पूरती, आलोचना बिरुली, मिनाक्षी बिरुवा, पद्मनी लागुरी, प्रतिमा मुंडा, अनिता लागुरी, मार्शल पूर्ति, रेनसों सुंडी, गुलाब हाइबुरू, संजय हेस्सा तथा कुंती लागुरी सहित अनेक लोगों ने सराहनीय सहयोग किया।

समारोह ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि झारखंड की पहचान केवल उसकी खनिज संपदा से नहीं, बल्कि यहां की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, जल-जंगल-जमीन की परंपरा, वीर शहीदों के बलिदान और सामाजिक एकजुटता से है। धरती आबा बिरसा मुंडा का संघर्ष और उनके आदर्श आज भी झारखंड की नई पीढ़ी को अपने अधिकारों, स्वाभिमान और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए प्रेरित करते हैं।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

स्वाति शिरपुरकर के नेतृत्व में सेल महिला समिति की अनूठी पहल, सारंडा के तीन गांवों में बांटे 700 स्वेटर

राष्ट्रीय खनन दिवस पर किरीबुरू में SAIL का ‘नॉलेज क्वेस्ट’ खनन बिजनेस क्विज आयोजित, 11 टीमों के 22 कर्मचारियों ने दिखाया ज्ञान का दम

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में ‘सुरक्षित बचपन’ अभियान के तहत छात्राओं को किया जागरूक, बताए कानूनी अधिकार

अध्यक्ष स्वाती शिरपुरकर के नेतृत्व में महिला समिति किरीबुरू की सराहनीय पहल, करमपदा के 80 परिवारों को मिली निःशुल्क मच्छरदानी

साइबर अपराध से लेकर डायन-बिसाही तक पर किरीबुरू पुलिस की जन-जागरूकता मुहिम, ग्रामीणों को किया सतर्क

ई-कचरा मुक्त परिसर की ओर केंद्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु की पहल, प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार ने विद्यार्थियों से की विशेष अपील

Leave a Comment

error: Content is protected !!