भ्रष्टाचार नक्सल खदान अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम
---Advertisement---

प्रथम इंद्रजीत दास मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट पर बोलानी टीम का कब्जा

---Advertisement---

रोमांचक फाइनल मुकाबले में केंधड़ा की टीम को शिकस्त देकर जीता खिताब, खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर दर्शकों ने बजाई तालियां

रिपोर्ट : शैलेश सिंह

गुवा। किशोर संघ स्पोर्ट्स क्लब, कल्याण नगर, गुवा के तत्वावधान में आयोजित एवं स्वर्गीय इंद्रजीत दास की स्मृति में श्रीमती नंदिनी देवी एवं परिवार द्वारा आमंत्रित प्रथम एक दिवसीय इंद्रजीत दास मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का खिताब बोलानी की टीम ने अपने नाम कर लिया। दूधिया रोशनी से जगमगाते कल्याण नगर स्थित वॉलीबॉल कोर्ट में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में बोलानी की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए केंधड़ा की टीम को पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।

इस एक दिवसीय टूर्नामेंट में झारखंड एवं ओडिशा की कुल आठ टीमों को आमंत्रित किया गया था। मेजबान गुवा सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची टीमों के खिलाड़ियों ने अपने दमदार सर्विस, शानदार अटैक, बेहतरीन ब्लॉक और शानदार रक्षात्मक खेल से मैदान में रोमांच भर दिया। देर शाम तक चले मुकाबलों का बड़ी संख्या में उपस्थित खेलप्रेमियों ने भरपूर आनंद उठाया।

खेल भावना और उत्साह के बीच हुआ टूर्नामेंट का शुभारंभ

टूर्नामेंट का पहला मुकाबला कड़ीकाप्रसाद एवं बोड़नेई की टीमों के बीच खेला गया। प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि गुवा ओर माइंस के महाप्रबंधक श्री आर.के. सिन्हा, महाप्रबंधक श्री संजय बैनर्जी, उप महाप्रबंधक (सीआर) श्री अनिल कुमार, सहायक महाप्रबंधक (माइनिंग) श्री राकेश नंदक्योलयार, झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष श्री रामा पांडेय, जिला परिषद सदस्य सुश्री देवकी कुमारी, पंचायत समिति सदस्य श्री भादो टोप्पो, वरिष्ठ खिलाड़ी श्री शेख हयूल एवं स्वर्गीय इंद्रजीत दास की धर्मपत्नी श्रीमती नंदिनी देवी ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा फीता काटने के साथ वॉलीबॉल को सर्विस कर प्रतियोगिता का आगाज किया। स्वर्गीय इंद्रजीत दास के परिवार के सदस्य भी इस आयोजन में विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनमें उनके बड़े पुत्र खगेश मोहन दास, बहू सविता कुमारी दास, छोटे पुत्र विजय कुमार दास तथा पोतियां हेमप्रभा दास एवं रिद्धि दास शामिल थीं।

बोलानी और केंधड़ा के बीच खिताबी भिड़ंत ने बांधा समां

प्रतियोगिता के दौरान सभी टीमों ने जीत के लिए भरपूर जोर लगाया। खिलाड़ियों के बीच बेहतर तालमेल, अनुशासन और खेल कौशल देखने को मिला। जैसे-जैसे मुकाबले आगे बढ़े, दर्शकों का उत्साह भी बढ़ता गया। अंततः फाइनल में बोलानी और केंधड़ा की टीमें आमने-सामने हुईं। दोनों टीमों के बीच जोरदार संघर्ष देखने को मिला, लेकिन बोलानी के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने पक्ष में कर लिया और प्रथम इंद्रजीत दास मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट की पहली विजेता टीम बनने का गौरव प्राप्त किया।

ऋषि बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, शोभयो को मिला सर्वश्रेष्ठ अटैकर का सम्मान

प्रतियोगिता के समापन पर सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ नगद पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बोलानी के ऋषि को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी तथा शोभयो को सर्वश्रेष्ठ अटैकर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में निष्पक्ष एवं बेहतर संचालन के लिए मो. जुबैर अंसारी, प्रीतम गोछाईत, दिनेश नाग एवं मिथुन करुआ ने रेफरी की भूमिका निभाई। वहीं मंच संचालन नरेश दास एवं सिकंदर महतो ने किया।

आयोजन समिति और खेलप्रेमियों की रही अहम भूमिका

इस सफल आयोजन में किशोर संघ स्पोर्ट्स क्लब के वरिष्ठ एवं युवा सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन समिति की ओर से रामचंद्र दास, समीर हलदर, सिरप हांसदा, दिनेश नाग, सैनुद्दीन खान, गणेश मिश्रा, दिनेश झा, गोपीनाथ पान, शेख जावेद, अरुणेश बरुवा, प्रवीण नाग, मनीष वर्मा, मन्नू सिंह, अमन सिंह, पवन कुमार पंडा, विजय डुंगडुंग, मो. सोनू, मो. अनीश सहित अन्य सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया।

इस अवसर पर गुवा के खेलप्रेमियों की बड़ी भागीदारी ने आयोजन की रौनक बढ़ा दी। स्वर्गीय इंद्रजीत दास की स्मृति में आयोजित इस प्रथम वॉलीबॉल प्रतियोगिता ने न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया, बल्कि गुवा एवं आसपास के क्षेत्रों में खेल संस्कृति, आपसी सौहार्द और युवा खिलाड़ियों के उत्साह को नई ऊर्जा देने का भी संदेश दिया।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

error: Content is protected !!