18 नवंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक पावर शटडाउन
A-टाइप फर्स्ट फेज एरिया में इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस के चलते लिया गया निर्णय
बिना पूर्व सूचना के कभी भी बहाल हो सकती है बिजली आपूर्ति
रिपोर्ट शैलेश सिंह
मेघाहातुबुरु। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के बोकारो स्टील लिमिटेड अंतर्गत मेघाहातुबुरु आयरन ओर माइंस प्रबंधन ने विद्युत रखरखाव कार्य को लेकर मेघाहातुबुरु टाउनशिप में बिजली आपूर्ति बंद रखने की सूचना जारी की है।

प्रबंधन द्वारा 17 नवंबर 2026 को जारी पावर शटडाउन नोटिस (Ref. No. NOTICE/MIOM/ELECT/ES/26-27/1054) के अनुसार, 18 नवंबर 2026 को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।
यह शटडाउन A-टाइप फर्स्ट फेज एरिया, मेघाहातुबुरु आयरन ओर माइंस में इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस कार्य के कारण किया जा रहा है। इस दौरान पूरे मेघाहातुबुरु टाउनशिप में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
बिना पूर्व सूचना के बहाल हो सकती है बिजली
नोटिस में प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय से पहले भी बिजली आपूर्ति कभी भी बहाल की जा सकती है। इसलिए उपभोक्ताओं को बिजली से चलने वाले उपकरणों के इस्तेमाल में सावधानी बरतने तथा विद्युत आपूर्ति बहाल होने की संभावना को ध्यान में रखने की सलाह दी गई है।
लोगों से सहयोग की अपील
मेंटेनेंस कार्य के दौरान होने वाली असुविधा के लिए प्रबंधन ने खेद व्यक्त किया है और उपभोक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा की है।
यह सूचना सुरेश लाकड़ा, महाप्रबंधक (इलेक्ट्रिकल), SAIL-BSL-मेघाहातुबुरु आयरन ओर माइंस द्वारा जारी की गई है।









