सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया एहतियाती फैसला, सिविल विभाग ने जताया खेद
गांव के समीप पहुंचे हाथी
रिपोर्ट शैलेश सिंह
किरीबुरू। समीपवर्ती गांव में हाथियों के प्रवेश की सूचना के बाद सुरक्षा के मद्देनजर रात के समय बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को रोकने के लिए यह एहतियाती कदम उठाया गया।

बिजली बंद होने से जलापूर्ति प्रभावित
रात में बिजली आपूर्ति बाधित रहने का सीधा असर जलापूर्ति व्यवस्था पर पड़ा है। बिजली उपलब्ध नहीं होने के कारण आज किरीबुरू में जलापूर्ति नहीं हो सकेगी। इससे शहरवासियों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क
हाथियों की आवाजाही को देखते हुए संबंधित विभागों द्वारा एहतियात बरता जा रहा है। लोगों से भी हाथियों के आसपास नहीं जाने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की गई है।
सिविल विभाग ने जताया खेद
सिविल विभाग, किरीबुरू की ओर से जलापूर्ति बाधित रहने से होने वाली असुविधा के लिए शहरवासियों से खेद व्यक्त किया गया है। विभाग ने लोगों से स्थिति को देखते हुए सहयोग करने की अपील की है।










