भ्रष्टाचार नक्सल खदान अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम
---Advertisement---

चाईबासा में वाहन चोर गिरोह का खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार; चोरी की स्कूटी बरामद

---Advertisement---

 

एक रात में तीन वाहन चोरी करने का आरोपी यश गोप उर्फ मोटू भी पुलिस के हत्थे चढ़ा, कई थानों में दर्ज हैं आपराधिक मामले

रिपोर्ट शैलेश सिंह 

चाईबासा, 31 अक्टूबर 2026। पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सदर थाना क्षेत्र से चोरी हुई टीवीएस स्कूटी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में शामिल यश गोप उर्फ मोटू पहले भी वाहन चोरी की कई घटनाओं में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ मुफ्फसिल और सदर थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

दोस्त से मिलने गए, पीछे से गायब हो गई स्कूटी

पुलिस प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, चाईबासा के एसपीजी मिशन कंपाउंड निवासी विकास कुमार शर्मा (40 वर्ष) ने 30 अक्टूबर को सदर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 29 अक्टूबर की शाम करीब सात बजे अपनी टीवीएस स्कूटी (निबंधन संख्या JH06U-0799) को टुंगरी स्थित श्याम श्याम भंडार के पास खड़ी कर एक दोस्त से मिलने गए थे। कुछ समय बाद लौटे तो स्कूटी गायब मिली। काफी खोजबीन के बावजूद स्कूटी का पता नहीं चलने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की।

इस मामले में सदर थाना कांड संख्या 92/26, दिनांक 30.10.2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया।

विशेष टीम गठित, त्वरित कार्रवाई में दो गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम ने विशेष छापामारी टीम का गठन किया। टीम ने तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की। इसी क्रम में 30 अक्टूबर को यश गोप उर्फ मोटू (20 वर्ष) और विवेक तियु (21 वर्ष), दोनों निवासी खप्परसाई क्षेत्र, चाईबासा को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने इस चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

झाड़ियों के पीछे छिपाकर रखी थी चोरी की स्कूटी

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई टीवीएस स्कूटी को उड़िया स्कूल के पीछे झाड़ियों से बरामद किया गया। पुलिस ने स्कूटी को विधिवत जब्त कर लिया है। दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

एक रात में तीन वाहन चोरी करने का आरोपी है यश गोप

इस पूरे मामले में गिरफ्तार यश गोप उर्फ मोटू का आपराधिक इतिहास पुलिस के लिए विशेष चिंता का विषय है। पुलिस विज्ञप्ति के मुताबिक, वह 1 दिसंबर 2025 को चाईबासा के सैफरन होटल के सामने एक ही रात में तीन वाहन चोरी करने के मामले में भी फरार चल रहा था।

उसके खिलाफ मुफ्फसिल थाना और सदर थाना में चोरी सहित विभिन्न धाराओं के तहत कई मामले दर्ज हैं। इनमें मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 127/22, 07/24 और 193/25 तथा सदर थाना कांड संख्या 97/23 और 102/25 शामिल हैं।

छापामारी दल में ये अधिकारी थे शामिल

पुलिस की इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, चाईबासा बहामन टुटी, सदर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक चन्द्रशेखर चौधरी, मुफ्फसिल थाना प्रभारी पु०अ०नि० विनोद कुमार, सदर थाना के अनुसंधानकर्ता स०अ०नि० जितेन्द्र करमाली तथा सदर एवं मुफ्फसिल थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

पुलिस की आम लोगों से अपील

चाईबासा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के अपराध अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी थाना, डायल 112 अथवा पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9508243546 पर सूचना दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment

error: Content is protected !!