भ्रष्टाचार नक्सल खदान अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम
---Advertisement---

21वां ‘नेपेल उपरूम मिलन समारोह’ 23 दिसंबर को होगा आयोजित, बसंती हेंब्रम बनीं संयोजक

---Advertisement---

 

आदिवासी कल्याण केन्द्र किरीबुरू, मेघाहातुबुरू एवं प्रॉस्पेक्टिंग केन्द्र के पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय

रिपोर्ट शैलेश सिंह।

किरीबुरू, 26 नवंबर 2026: आगामी 21वें ‘नेपेल उपरूम मिलन समारोह’ के भव्य आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसे लेकर गुरुवार को आदिवासी कल्याण केन्द्र किरीबुरू परिसर में आदिवासी कल्याण केन्द्र किरीबुरू, मेघाहातुबुरू एवं प्रॉस्पेक्टिंग के तीनों केन्द्रों के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं महिलाओं की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्री प्रभा सिदु ने की।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 21वां नेपेल उपरूम मिलन समारोह आगामी 23 दिसंबर 2026, बुधवार को आयोजित किया जाएगा। समारोह के सफल आयोजन एवं आवश्यक तैयारियों को गति देने के लिए श्रीमती बसंती हेंब्रम को संयोजक तथा श्रीमती पालो सोय को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आयोजन समिति के गठन एवं समारोह की विस्तृत रूपरेखा तैयार करने के लिए अगली बैठक 29 नवंबर 2026, रविवार को शाम 5 बजे आदिवासी कल्याण केन्द्र किरीबुरू परिसर में आयोजित की जाएगी। इसमें आयोजन समिति का विधिवत गठन कर विभिन्न सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।

बैठक में श्री रमेश लागुरी, प्रभा सिदु, शुभनाथ हेंब्रम, महेश्वर नाथ लागुरी, माधव चन्द्र कोड़ा, श्याम बिरुवा, प्रदीप चतर, धनुर्जय लागुरी, करण सिंह केराई, शांतनु बिरुली, गोपी लागुरी, कमल किशोर सिरका, पालो सोय, नीलम सुंडी, गीता लागुरी, नीतिमा पूरती, पद्मनी लागुरी, प्रतिमा मुंडा, अंजली बिरुवा, सीता सोय, नुतन पूरती, सोमवारी बिरुवा एवं मुक्ता गागराई सहित काफी संख्या में सदस्य एवं महिलाएं उपस्थित थीं।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

खदानों में विद्युत सुरक्षा को लेकर डीजीएमएस की दो दिवसीय कार्यशाला शुरू, विशेषज्ञों ने दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षित कार्यप्रणाली पर दिया जोर

मेघाहातुबुरु खदान प्रबंधन की सीएसआर पहल से 60 ग्रामीण लाभान्वित, कृषि प्रशिक्षण देकर वैज्ञानिक खेती के लिए किया प्रेरित

सड़क सुरक्षा की कमान संभालेगा ऑल क्रिश्चियन एसोसिएशन ट्रस्ट, 25 नवंबर को किरीबुरू-सैडल गेट मार्ग पर चलेगा झाड़ी कटाई अभियान।

29 नवंबर को किरीबुरू से सैडल गेट तक चलेगा झाड़ियों की सफाई का महाअभियान

शहीद बिरसा मुंडा को नमन कर किरीबुरू-मेघाहातुबुरु में मनाया गया झारखंड स्थापना दिवस

स्वाति शिरपुरकर के नेतृत्व में सेल महिला समिति की अनूठी पहल, सारंडा के तीन गांवों में बांटे 700 स्वेटर

Leave a Comment

error: Content is protected !!