भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

किरीबुरू थाना कांड संख्या 31/2020 के वारंटी सेलकर्मी नसीब गिरफ्तार, न्यायालय में भेजा गया

On: February 26, 2026 11:21 AM
Follow Us:
---Advertisement---

रिपोर्ट: शैलेश सिंह

किरीबुरू थाना क्षेत्र में दर्ज कांड संख्या 31/2020 के तहत फरार चल रहे वारंटी सह मेघाहातुबुरु के सैलकर्मी नसीब उर्फ टेढ़ूं को पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 447, 341, 323 एवं 504 के अंतर्गत मामला दर्ज है। इस कांड का जीआर नंबर 32/20 है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त नसीब उर्फ टेढ़ूं, पिता एस. के. अलाउद्दीन,  मेघाहातूबुरू, थाना किरीबुरू, जिला पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) का निवासी है। लंबे समय से न्यायालय के वारंट के बावजूद आरोपी फरार चल रहा था।

पुलिस ने की विधिवत कार्रवाई

किरीबुरू थाना पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आज दिनांक 26 फरवरी 2026 को उसे माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेज दिया गया है।

कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में कदम

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा लंबित मामलों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई को उसी अभियान का हिस्सा बताया गया है।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment