किरीबुरू थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी
रिपोर्ट शैलेश सिंह
किरीबुरू थाना क्षेत्र में महिला के साथ छेड़छाड़ तथा आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रजनीश कुमार उर्फ रॉकी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इस संबंध में किरीबुरू थाना कांड संख्या- 07/2026 दिनांक 07 मई 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 75(2), 351(2) एवं 352 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
गिरफ्तार अभियुक्त रजनीश Kumar उर्फ रॉकी, पिता रंजीत कुमार सिंह, निवासी क्वार्टर नंबर 105/6, न्यू कॉलोनी मेघाहातुबुरू, थाना किरीबुरू, जिला पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा का रहने वाला बताया गया है। पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी पर एक महिला के साथ अभद्र व्यवहार, छेड़छाड़ करने तथा आपत्तिजनक और अशोभनीय शब्दों का प्रयोग कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप है। घटना के बाद पीड़िता द्वारा थाना में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त
किरीबुरू पुलिस ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।













