भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

शत-प्रतिशत रहा गुवा एसएन हाई स्कूल का इंटर परीक्षा परिणाम

On: May 7, 2026 10:18 AM
Follow Us:
---Advertisement---

पायल भंज बनीं स्कूल टॉपर, 21 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में लहराया परचम

गुवा संवाददाता।
झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा घोषित 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में गुवा स्थित एसएन हाई स्कूल गुवा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है। विद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों में खुशी का माहौल है।

विद्यालय से इस वर्ष कुल 62 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें एक छात्र अनुपस्थित रहा, जबकि परीक्षा में शामिल सभी विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। खास बात यह रही कि 21 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

इस वर्ष विद्यालय की मेधावी छात्रा पायल भंज ने 67.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं उषा टोप्पो ने 67.02 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर सुहानी कुमारी साह रहीं, जिन्होंने 67 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसके अलावा रीता हलदार ने 65 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय की इस शानदार उपलब्धि पर प्रधानाचार्य राजलक्ष्मी सिंकु एवं शिक्षक अनूप कुमार गुप्ता ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का ही यह सकारात्मक परिणाम है।
प्रधानाचार्य ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय भविष्य में भी बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा, ताकि आने वाले वर्षों में परीक्षा परिणाम और अधिक उत्कृष्ट हो सके।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment