रिपोर्ट : शैलेश सिंह
गुवा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही गुवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार लड़की का शव घर में फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।