रिपोर्ट: शैलेश सिंह
आगामी 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के सफल आयोजन को लेकर सोमवार को सामुदायिक भवन, मेघाहातुबुरू में एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्री इलियस चंपिया ने की।
संचालन समिति का गठन
बैठक में किरीबुरू-मेघाहातुबुरू के विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, सदस्यों, बुद्धिजीवियों एवं पंचायत जनप्रतिनिधियों की सर्वसम्मति से आयोजन के लिए संचालन समिति का गठन किया गया।

पदाधिकारियों की जिम्मेदारी
संचालन समिति के अध्यक्ष रोया राम चंपिया, कार्यकारी अध्यक्ष एस. होरो, महासचिव रमेश मुर्मू, कोषाध्यक्ष लखन चंपिया, उपाध्यक्ष शुभनाथ हेंब्रम, इलियस चंपिया एवं श्रीमती सुमन मुंडु, सचिव गोपी लागुरी, संयुक्त सचिव बीर सिंह मुंडा, संगठन सचिव माधव चन्द्र कोड़ा एवं श्रीमती सानी हेस्सा, कार्यालय सचिव सेरगेया अंगारिया तथा मीडिया प्रभारी श्याम चन्द्र टुडू एवं बीरबल गुड़िया बनाए गए।
संरक्षक एवं कार्यकारिणी सदस्य
संरक्षक के रूप में चारों पंचायतों के मुखियागण मंगल सिंह गिलुवा, पार्वती किड़ो, लिपि मुंडा एवं प्रफ्फुलित ग्लोरिया टोपनो को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में धनुर्जय लागुरी, मार्शल पुरती, कृष्णा गागराई, अर्जुन हेंब्रम, आर.के. सिंकु, निर्मल पुरती, साधु राम चतर, शांतनु बिरुली, गुलाब हाईबुरु, उम्बलन हेस्सा, एलिजवेद पुरती, लोदरो स्वांसी, पांडु कोंगाड़ी, बलभद्र बिरुली, विनोद होनहागा, रेंसो सुंडी सहित अन्य सदस्यों को शामिल किया गया।
अगली बैठक 26 जुलाई को
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संचालन समिति की अगली बैठक 26 जुलाई 2026 (रविवार) को शाम 4 बजे सामुदायिक भवन, किरीबुरू में आयोजित की जाएगी।

इन संगठनों की रही भागीदारी
बैठक में आदिवासी कल्याण केन्द्र किरीबुरू, आदिवासी कल्याण केन्द्र मेघाहातुबुरू, आदिवासी कल्याण केन्द्र प्रोस्पेक्टिंग, आदिवासी सरना समिति किरीबुरू-मेघाहातुबुरू, संथाल एम्प्लाई एसोसिएशन, उरांव-खड़िया समाज, ऑल इंडिया अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अत्यंत पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कर्मचारी कल्याण समिति, आदिवासी हो समाज युवा महासभा सहित किरीबुरू एवं मेघाहातुबुरू के सभी मुखियागण और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।












