भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

“जेएमएसएस में नई कार्यकारिणी का गठन, युवाओं और महिलाओं को मिली अहम जिम्मेदारी”।

On: July 19, 2026 11:57 AM
Follow Us:
---Advertisement---

गुवा में विशेष बैठक आयोजित

गुवा, संवाददाता।

गुवा रेलवे मार्केट स्थित झारखंड मजदूर संघर्ष संघ (जेएमएसएस) के यूनियन कार्यालय में शनिवार देर शाम विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने की। संगठन के विस्तार और उसे अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

नई कार्यकारिणी को सौंपी गई जिम्मेदारियां

बैठक में रोहित पांडे को कार्यवाहक अध्यक्ष, पृथ्वी महाकुड़ को उपाध्यक्ष, अनीश खान को उपसचिव, शंकर गोच्छाईत को संगठन मंत्री, नूपुर कुमारी एवं अमृका खण्डाईत को कोषाध्यक्ष, शकील खान को सचिव तथा विष्णु प्रसाद को उप सह सचिव बनाया गया। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने के लिए 29 नए सदस्यों को सक्रिय कार्यकारी सदस्य के रूप में शामिल किया गया।

युवाओं और महिलाओं को मिला नेतृत्व

केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने कहा कि संगठन ने युवाओं और महिलाओं को नेतृत्व में आगे लाने का निर्णय लिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

मजदूर हितों की लड़ाई जारी रहेगी

रामा पांडे ने कहा कि झारखंड मजदूर संघर्ष संघ हमेशा मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करता रहा है। आगे भी सेल कर्मियों और ठेका मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन मजबूती से आवाज उठाता रहेगा।

संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प

बैठक में बड़ी संख्या में सेल कर्मी, ठेका मजदूर और यूनियन के सदस्य मौजूद रहे। सभी ने नवगठित कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment