भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

बरायबुरु में 77वां वन महोत्सव आयोजित

On: July 31, 2026 5:32 PM
Follow Us:
---Advertisement---

विधायक बोले—वनों की रक्षा से ही सुरक्षित रहेगा भविष्य

गुवा संवाददाता।

गुवा सारंडा वन प्रमंडल, चाईबासा के अंतर्गत गुवा वन प्रक्षेत्र द्वारा बरायबुरु स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में 77वें वन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, वन विभाग के अधिकारियों, महिला समूहों, स्कूली बच्चों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का उद्घाटन जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु, जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी, प्रखंड प्रमुख पूनम गिलुवा एवं सारंडा वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिरुप सिंहा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद गुवा डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया।

वन बचेंगे तो भविष्य सुरक्षित रहेगा

मुख्य अतिथि विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि वनों की अंधाधुंध कटाई पर्यावरण और मानव जीवन के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि जंगल ग्रामीणों की आजीविका का प्रमुख आधार हैं, इसलिए इनके संरक्षण के साथ-साथ उनका संतुलित उपयोग भी जरूरी है।

हर परिवार लगाए कम से कम एक पौधा

विधायक ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने नाम, बच्चों अथवा परिवार के प्रत्येक सदस्य के नाम पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं। उन्होंने महुआ, आम, इमली और जामुन जैसे उपयोगी पौधों के रोपण पर विशेष जोर दिया।

लाह की खेती बढ़ाने पर दिया जोर

उन्होंने कहा कि लाह की खेती ग्रामीणों के लिए आय बढ़ाने का बेहतर माध्यम बन सकती है। इसके साथ ही जंगलों में आग नहीं लगाने और वन संपदा की सुरक्षा में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

महिलाओं को मिला स्वावलंबन का संबल

वन विभाग की ओर से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई मशीन, उन्नत चूल्हे, टॉर्च, ड्रम एवं जाली सहित विभिन्न उपयोगी सामग्री का वितरण किया गया।

पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

अतिथियों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। महिला समूहों की सदस्यों ने अतिथियों को सोहराय पेंटिंग, पौधे एवं गुलदस्ते भेंट कर सम्मानित किया।

बड़ी संख्या में शामिल हुए ग्रामीण

कार्यक्रम का संचालन छोटेलाल मिश्रा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन रिजर्व फॉरेस्ट ऑफिसर परमानंद रजक ने किया। इस अवसर पर गुवा सेल एवं टाटा स्टील के अधिकारी, किरीबुरू थाना पदाधिकारी, मुखिया, मुंडा-मानकी, महिला समूहों की सदस्य, स्कूली बच्चे एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment