भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

ईडी (खान) विकास मनवती की अध्यक्षता में सीजीएम धीरेन्द्र मिश्र सहित 9 सेल कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई

On: July 31, 2026 1:56 PM
Follow Us:
---Advertisement---

 

हिलटॉप स्थित आरटीसी सभागार में आयोजित समारोह में प्रशस्ति पत्र, डिनर सेट व स्मृति उपहार देकर दी गई सम्मानजनक विदाई, अधिकारियों ने बेहतर स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रिपोर्ट शैलेश सिंह

सेल की किरीबुरू लौह अयस्क खदान (सीएमएलओ) के हिलटॉप स्थित आरटीसी सभागार में शुक्रवार को सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सम्मान में भव्य विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता कार्यपालक निदेशक (खान) विकास मनवती ने की।
इस अवसर पर सीजीएम (खान) पी. एम. शिरपुरकर, सीजीएम एस. एस. साहा, महाप्रबंधक राम सिंह, महाप्रबंधक मनीष राय, महाप्रबंधक शुक्रा हो, महाप्रबंधक अमित कुमार विश्वास, डॉ पी आर सिंह, डॉ मनोज कुमार सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सम्मानित किए गए सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारी

समारोह में सेल, किरीबुरू खदान के सीजीएम धीरेन्द्र मिश्र सहित कुल 9 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी दीर्घ एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। सभी को प्रशस्ति पत्र, डिनर सेट सहित स्मृति उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य, सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।

सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नाम व पद

* धीरेन्द्र मिश्र – मुख्य महाप्रबंधक (एचआर), सीजीएम, जे जी ओ एम, मानव संसाधन
* राजेंद्र कुमार साहू – सहायक महाप्रबंधक (एचआर-एल एंड डी), एल एंड 
* सुब्रोत मजूमदार – जूनियर इंजीनियरिंग एसोसिएट, इलेक्ट्रिकल ए 
* राजेन्द्र कुमार जेना – जूनियर इंजीनियर, सर्विसेस
* सोमेंद्र स्वरूप मिंज – जूनियर इंजीनियर, माइनिंग
* प्रेम शंकर सिंह – जूनियर इंजीनियरिंग एसोसिएट, माइनिंग
* उत्तम कुमार सोरेंग – जूनियर इंजीनियरिंग एसोसिएट, माइनिंग
* सनातन पूर्ति – जूनियर इंजीनियरिंग एसोसिएट, क्रशिंग प्लांट
* सविता मिश्रा – मैट्रन, चिकित्सा विभाग

अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

कार्यपालक निदेशक (खान) विकास मनवती एवं उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों ने सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके समर्पण, ईमानदारी और कार्यनिष्ठा ने सेल की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने सभी के स्वस्थ, सुखमय एवं सम्मानपूर्ण जीवन की कामना की।

सांस्कृतिक व सम्मान कार्यक्रम के साथ हुआ समापन

समारोह के दौरान अतिथियों ने सेवानिवृत्त कर्मियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने अनुभव साझा किए। इसके बाद प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात सभी ने समूह छायाचित्र खिंचवाया और आत्मीय माहौल में कार्यक्रम का समापन हुआ।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment