भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

किरीबुरू में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई आदिवासी हो समाज महासभा के संस्थापक स्व. सागु सामड की 91वीं जयंती

On: August 3, 2026 8:31 PM
Follow Us:
---Advertisement---

समाज की एकता और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को किया गया याद, दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

रिपोर्ट : शैलेश सिंह

आदिवासी हो समाज महासभा के संस्थापक अध्यक्ष एवं प्रख्यात समाजसेवी स्वर्गीय सागु सामड की 91वीं जयंती सोमवार को किरीबुरू स्थित आदिवासी कल्याण केंद्र परिसर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन आदिवासी हो समाज युवा महासभा, आदिवासी कल्याण केंद्र किरीबुरू, मेघाहातुबुरू प्रॉस्पेक्टिंग तथा आदिवासी हो समाज महिला महासभा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय सागु सामड के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने और समाज की एकता एवं शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने का संकल्प लिया।

समाज को एक सूत्र में पिरोने का किया था प्रयास

वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय सागु सामड एक समर्पित शिक्षक, दूरदर्शी समाजसेवी और आदिवासी हो समाज के प्रखर संगठनकर्ता थे। उन्होंने समाज को संगठित और एकजुट करने के उद्देश्य से आदिवासी हो समाज महासभा की स्थापना की थी।

शिक्षा के क्षेत्र में रहा अमूल्य योगदान

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय सागु सामड ने शिक्षा के प्रसार के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। विशेष रूप से आसुरा स्कूल की स्थापना में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिससे क्षेत्र के अनेक बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिला।

बच्चों और महिलाओं की रही सक्रिय भागीदारी

कार्यक्रम में बच्चों, महिलाओं और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने स्वर्गीय सागु सामड के सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर नीलम पुरती, पद्मनी लागुरी, सुनंदा सिंकु, नीलिमा लागुरी, सुशांति सिरका, अनीता लागुरी, बसंती हेंब्रम, अंजली बिरुवा, गीता लागुरी, नूतन पुरती, सेरगेया अंगारिया, माधव चंद्र कोड़ा, गोपी लागुरी, श्याम बिरुवा, धनुर्जय लागुरी, सिकंदर बोयपाई, संजीव चंपिया सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग, महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन स्वर्गीय सागु सामड के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि के साथ हुआ।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सारंडा में पहली बार धूमधाम से मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस

किरीबुरू-मेघाहातुबुरू में विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियां तेज, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा महापर्व

झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल पुलिस की संयुक्त रणनीति, नक्सलवाद व तस्करी पर होगा बड़ा प्रहार

ठेका श्रमिकों के अधिकारों से लेकर ‘हो’ भाषा को संवैधानिक पहचान तक, आदिवासी हो समाज युवा महासभा ने विधायक सोनाराम सिंकु को सौंपा मांगपत्र

27 जुलाई को पी सी एस, किरीबुरू में लगा छात्रवृत्ति विशेष कैंप

गुवा में झारखंड श्रमिक संघ महिला मोर्चा की हुंकार, महिला रोजगार और अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर उठे सवाल

Leave a Comment