भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

जगन्नाथपुर में झामुमो की आपात बैठक, 30 अगस्त को बड़े ज्वाइनिंग कार्यक्रम की तैयारी

On: August 12, 2026 12:13 AM
Follow Us:
---Advertisement---

संगठन विस्तार पर मंथन, नए चेहरों के साथ निष्कासित कार्यकर्ताओं की वापसी पर भी चर्चा

रिपोर्ट शैलेश सिंह

जगन्नाथपुर प्रखंड झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कमिटी के प्रमुख कार्यकर्ताओं की मंगलवार को आपात बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता जगन्नाथपुर प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र तिरिया एवं नोवामुंडी प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण देवगम ने की। बैठक में पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।

अभिषेक सिंकू से बात कटे नवाज हुसैन और मनजीत कोड़ा

30 अगस्त को ज्वाइनिंग कार्यक्रम का प्रस्ताव

बैठक के दौरान नए लोगों को पार्टी से जोड़ने के साथ-साथ पूर्व में निष्कासित किए गए कार्यकर्ताओं को भी पुनः पार्टी में शामिल करने के मुद्दे पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार के लिए व्यापक स्तर पर ज्वाइनिंग कार्यक्रम आयोजित करने पर सहमति जताई।

सर्वसम्मति से 30 अगस्त को जगन्नाथपुर पंचायत भवन में ज्वाइनिंग कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव जिला कमिटी को भेजने का निर्णय लिया गया। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद कार्यक्रम की तैयारियों को गति देने पर भी चर्चा हुई।

नए लोगों को जोड़ने पर जोर

बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए गांव और पंचायत स्तर तक संगठन को सक्रिय करना जरूरी है। अधिक से अधिक युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम लोगों को पार्टी से जोड़ने तथा संगठन की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

मंजीत कोड़ा और नवाज हुसैन की अभिषेक सिंकु से मुलाकात

बैठक से पूर्व सामाजिक कार्यकर्ता मंजीत कोड़ा एवं झारखंड आंदोलनकारी नवाज हुसैन ने झारखंड युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सह केंद्रीय सदस्य अभिषेक सिंकु से उनके आवास पर मुलाकात की। इसके बाद दोनों बैठक में भी शामिल हुए। उनकी मौजूदगी को लेकर भी राजनीतिक हलकों में चर्चा रही।

 

दोनों प्रखंड कमिटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कटे दोनों नेता

वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी

बैठक में वरिष्ठ नेता मनोज लागुरी, भूषण लागुरी, वासिद इकबाल, चंद्र मोहन लागुरी, जगबंधु गोप, नितेश करवा, मंजीत कोड़ा, नवाज हुसैन, राजू लागुरी, सोहेल अहमद एवं अधिवक्ता बीरेंद्र बालमुचू समेत अन्य प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक के अंत में आगामी ज्वाइनिंग कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारी में जुटने तथा संगठन के विस्तार के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment