भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

एसडीपीओ किरीबुरू के वाहन चालक प्रभात माझी को दी गई भावभीनी विदाई

On: August 12, 2026 9:57 AM
Follow Us:
---Advertisement---

रिपोर्ट : शैलेश सिंह

किरीबुरू अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) के वाहन चालक प्रभात माझी का किरीबुरू से सदर चाईबासा स्थानांतरण होने पर किरीबुरू-मेघाहातुबुरू के आदिवासी समाज के लोगों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस दौरान समाज के लोगों ने उनके साथ बिताए कार्यकाल को याद करते हुए उनके सरल, मिलनसार एवं सहयोगात्मक व्यवहार की सराहना की।


विदाई कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रभात माझी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि स्थानांतरण सरकारी सेवा का हिस्सा है, लेकिन कार्यकाल के दौरान बने आपसी संबंध हमेशा याद रहते हैं। लोगों ने उनके नए कार्यस्थल पर भी बेहतर कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर रोयाराम चांपिया, सेरगेया अंगारिया, माधव चन्द्र कोड़ा, प्रदीप चातर, गोपी लागुरी समेत आदिवासी समाज के अन्य लोग मौजूद थे। सभी ने प्रभात माझी को शुभकामनाएं देते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment