भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

किरीबुरू में दुर्गापूजा की भव्य तैयारी शुरू, नई कमिटी का हुआ गठन

On: August 16, 2026 8:14 PM
Follow Us:
---Advertisement---

पूजा पंडाल में हुई बैठक में सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी, सीजीएम पी.एम. सिरपुरकर बने मुख्य संरक्षक

बिनोद कुमार को अध्यक्ष और दिलीप कुमार झा को सचिव की जिम्मेदारी, सभी के सहयोग से भव्य पूजा आयोजन का संकल्प

रिपोर्ट : शैलेश सिंह

किरीबुरू। श्री श्री दुर्गापूजा समिति, किरीबुरू टाउनशिप की नई कमिटी का गठन रविवार को किरीबुरू पूजा पंडाल में श्री सुरेश पात्रो की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से समिति के विभिन्न पदों के लिए पदाधिकारियों एवं सदस्यों का चयन किया गया।

पी.एम. सिरपुरकर को मुख्य संरक्षक की जिम्मेदारी

समिति में मुख्य संरक्षक का दायित्व सीजीएम श्री पी. एम. सिरपुरकर को सौंपा गया है। वहीं महाप्रबंधक श्री राम सिंह एवं महाप्रबंधक श्री मनीष राय को संरक्षक बनाया गया। मुख्य सलाहकार के रूप में श्री सुरेश पात्रो, श्री सूरज सिंह एवं श्री अनिल कुमार पांडे का चयन किया गया।

बिनोद कुमार बने अध्यक्ष, दिलीप कुमार झा संभालेंगे सचिव पद

समिति के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी श्री बिनोद कुमार को दी गई है। उपाध्यक्ष पद पर श्री प्रवीन कुमार, श्री अनिल कुमार, श्री के. के. सिन्हा, श्री छोटू सिंह एवं श्री जगमोहन सामद को चुना गया है। सचिव के रूप में श्री दिलीप कुमार झा तथा सह सचिव के रूप में श्री सतीश सिंह, श्री जलेश्वर गिरी, श्री अभय कान्त झा, श्री ओम जी मिश्रा एवं श्री संजीत मिश्रा को जिम्मेदारी दी गई है।

संगठन को मजबूत करने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां

सहायक सचिव के पद पर श्री अभिजीत महतो, श्री कुमार धीरेंद्र एवं श्री सुनील पासवान को चुना गया। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी श्री सूरज कुमार लाल को दी गई, जबकि सहायक कोषाध्यक्ष के रूप में श्री संजीव कुमार सिंह एवं श्री शशांक गौतम का चयन हुआ।

संगठन सचिव के रूप में श्री गौतम, श्री सोनू तिवारी, श्री अजय दास, श्री हरपाल सिंह एवं श्री राजीव लोचन को जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्री सुरेश, श्री उजेस्वर राय, श्री सत्यम सिंह, श्री नीलू महन्ती, श्री रजनीकांत पाठक, श्री धीरेंद्र कुमार एवं श्री प्रविण भूतमांगे को शामिल किया गया है। समिति में किरीबुरू के समस्त निवासी सदस्य होंगे।

‘सबका साथ, भव्य दुर्गापूजा’ का संकल्प

समिति के सचिव दिलीप कुमार झा ने बताया कि इस बार दुर्गापूजा का आयोजन भव्य एवं आकर्षक तरीके से किया जाएगा। पूजा को सफल बनाने के लिए किरीबुरू टाउनशिप के सभी लोगों का सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आपसी सहयोग, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गापूजा का आयोजन समिति की प्राथमिकता होगी।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment