रिपोर्ट : शैलेश सिंह
मेघाहातुबुरु में सार्वजनिक दुर्गापूजा को लेकर कमेटी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। कमेटी के अध्यक्ष के रूप में सीजीएम संजय कुमार सिंह तथा सचिव के रूप में उप महाप्रबंधक सरस कुमार साहू का चयन किया गया। वहीं, कोषाध्यक्ष के पद पर ए.के.के. रेड्डी, राजेंद्र मंडल एवं कमता प्रसाद को जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में आपसी तालमेल, सहयोग एवं सहभागिता के साथ इस वर्ष भव्य दुर्गापूजा एवं रावण दहन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कमेटी के सदस्यों ने आयोजन को सफल एवं आकर्षक बनाने के लिए मिल-जुलकर कार्य करने पर सहमति जताई।
कमेटी की अगली बैठक 19 अगस्त 2026 (बुधवार) को निर्धारित की गई है। सभी सदस्यों से बैठक में समय पर उपस्थित होकर आवश्यक सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया गया है।





















