भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

किरीबुरू-मेघाहातुबुरु में एयरटेल की संचार सेवा ठप, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी

On: August 20, 2026 11:20 AM
Follow Us:
किरीबुरू-मेघाहातुबुरु में एयरटेल की संचार सेवा ठप, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी
---Advertisement---

 

रिपोर्ट शैलेश सिंह 

19 अगस्त की रात से किरीबुरू और मेघाहातुबुरु शहर में एयरटेल की संचार सेवा पूरी तरह से ठप हो जाने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। अचानक नेटवर्क सेवा बंद होने के कारण मोबाइल फोन से कॉल करना और प्राप्त करना मुश्किल हो गया है। वहीं इंटरनेट सेवा भी प्रभावित होने से ऑनलाइन कार्य पूरी तरह बाधित हो गया है।

किरीबुरू-मेघाहातुबुरु में एयरटेल की संचार सेवा ठप, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी

दूसरे क्षेत्रों से संपर्क हुआ प्रभावित

संचार सेवा ठप रहने के कारण किरीबुरू और मेघाहातुबुरु के लोगों का दूसरे क्षेत्रों में रहने वाले परिजनों, मित्रों और अन्य लोगों से संपर्क लगभग पूरी तरह कट गया है। जरूरी बातचीत के लिए लोगों को वैकल्पिक संचार माध्यमों का सहारा लेना पड़ रहा है।

वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं

एयरटेल की सेवा बाधित होने के वास्तविक कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि लंबे समय तक नेटवर्क सेवा बाधित रहने से रोजमर्रा के कामकाज के साथ-साथ जरूरी ऑनलाइन कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

सबसे अधिक उपभोक्ता एयरटेल के

किरीबुरू और मेघाहातुबुरु क्षेत्र में एयरटेल उपभोक्ताओं की संख्या काफी अधिक बताई जाती है। ऐसे में सेवा पूरी तरह ठप होने का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। उपभोक्ताओं ने एयरटेल प्रबंधन से जल्द से जल्द तकनीकी समस्या का पता लगाकर संचार सेवा बहाल करने की मांग की है।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment