रिपोर्ट : शैलेश सिंह
किरीबुरू। किरीबुरू से 65 वर्षीय नवल किशोर प्रसाद सिन्हा के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, नवल किशोर प्रसाद सिन्हा 17 अगस्त की सुबह करीब 4 बजे किरीबुरू स्थित अपने आवास से निकले थे। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है।
परिजनों एवं परिचितों द्वारा उनकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। बताया जा रहा है कि नवल किशोर प्रसाद सिन्हा को भूलने की बीमारी है और उनकी याददाश्त कमजोर रहती है, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई है।

लापता नवल किशोर प्रसाद सिन्हा बिहार के नालंदा जिले के भोकिलापार गांव के स्थायी निवासी बताए गए हैं। परिजनों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को उनके बारे में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, तो तत्काल दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सूचना दें।
संपर्क नंबर: +91 95085 89548
परिजनों ने उम्मीद जताई है कि लोगों के सहयोग से नवल किशोर प्रसाद सिन्हा का जल्द पता लगाया जा सकेगा।






















