भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

पेड़ों को राखी बांध ग्रामीणों ने लिया जंगल बचाने का संकल्प

On: August 28, 2026 9:54 AM
Follow Us:
पेड़ों को राखी बांध ग्रामीणों ने लिया जंगल बचाने का संकल्प
---Advertisement---

रक्षाबंधन पर बुन्डू गांव में वन विभाग और ग्रामीणों की अनूठी पहल, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रिपोर्ट : शैलेश सिंह
बुन्डू। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर कोल्हान वन प्रमंडल अंतर्गत बुन्डू गांव में ग्रामीणों ने वन विभाग के साथ मिलकर अनूठे तरीके से रक्षाबंधन पर्व मनाया। ग्रामीणों ने जंगल और पेड़ों को राखी बांधकर उनकी रक्षा करने तथा वन संपदा को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।
इस दौरान ग्रामीणों ने पेड़ों को भाई का प्रतीक मानते हुए उनकी कलाई पर राखी बांधी और जंगल की हरियाली एवं प्राकृतिक संपदा की रक्षा का प्रण लिया। इस पहल के माध्यम से ग्रामीणों ने समाज को पर्यावरण संरक्षण और वनों के महत्व का संदेश भी दिया।

पेड़ों को राखी बांध ग्रामीणों ने लिया जंगल बचाने का संकल्प
कार्यक्रम में राजेश पुरती, रवि पूर्ति, सोनाराम पुरती, जारका अंगारिया, सुखमती पूर्ति, मनीषा पूर्ति, रीना अंगारिया सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने कहा कि जंगल केवल पेड़ों का समूह नहीं, बल्कि क्षेत्र के लोगों के जीवन, आजीविका और पर्यावरण का आधार है। इसलिए इसकी रक्षा करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment