भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

सेल गुवा के खाते से 2.14 करोड़ की फर्जी निकासी में महिला गिरफ्तार

On: September 2, 2026 10:04 PM
Follow Us:
सेल गुवा के खाते से 2.14 करोड़ की फर्जी निकासी में महिला गिरफ्तार
---Advertisement---

बैंक मैनेजर ने दो ट्रांजेक्शन में भेजे थे 1.60 करोड़ रुपये

रिपोर्ट : शैलेश सिंह/संदीप गुप्ता

गुवा। सेल, गुवा खदान प्रबंधन के बैंक ऑफ इंडिया की गुवा शाखा से फर्जी तरीके से करोड़ों रुपये की निकासी के मामले में गुवा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नुइआ गांव निवासी पुनामी बोदरा पति पॉलूस बोदरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में तत्कालीन शाखा प्रबंधक सुदीप सिंकू ने सेल के खाते से फर्जी तरीके से बड़ी रकम स्थानांतरित की थी।

सेल गुवा के खाते से 2.14 करोड़ की फर्जी निकासी में महिला गिरफ्तार
भगोड़ा निलंबित बैंक मैनेजर सुदीप सिंकू

दो ट्रांजेक्शन में खाते में पहुंचे 1.60 करोड़

गुवा पुलिस के अनुसार, 1 जुलाई 2021 को तत्कालीन बैंक शाखा प्रबंधक सुदीप सिंकू ने सेल के खाते से कथित तौर पर 2 करोड़ 14 लाख 81 हजार रुपये की फर्जी तरीके से निकासी की थी। इसमें से 1 करोड़ 10 लाख रुपये और 50 लाख रुपये, यानी कुल 1 करोड़ 60 लाख रुपये, दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से पुनामी बोदरा के बैंक खाते में भेजे गए थे।

महिला के खाते से निकाली गई रकम

पुलिस का आरोप है कि पुनामी बोदरा के खाते में रकम पहुंचने के बाद तत्कालीन शाखा प्रबंधक सुदीप सिंकू ने उसके साथ मिलकर उक्त राशि की निकासी कर ली। मामले में महिला की भूमिका सामने आने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

खुलासे के बाद बैंक ने शुरू की जांच

सेल के खाते से इतनी बड़ी रकम की फर्जी निकासी का मामला सामने आने के बाद बैंक स्तर पर उच्चस्तरीय जांच शुरू की गई। जांच में तत्कालीन शाखा प्रबंधक सुदीप सिंकू की भूमिका सामने आने के बाद बैंक प्रबंधन ने उसे निलंबित कर दिया।

गुवा थाने में दर्ज हुई थी प्राथमिकी

मामले को लेकर बैंक प्रबंधन की ओर से गुवा थाना में सुदीप सिंकू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए अब पुनामी बोदरा को गिरफ्तार किया है।

मुख्य आरोपी जेल में

बैंक सूत्रों के अनुसार, मामला सामने आने और कथित गबन के बाद तत्कालीन निलंबित शाखा प्रबंधक सुदीप सिंकू फरार हो गया था लेकिन अब पिछले लगभग 6 महीना से चाईबासा जेल में है।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment