भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

किरीबुरू प्रोजेक्ट प्लस-2 स्कूल में लगेगा आधार कैंप, 3 सितंबर को होगा आयोजन

On: September 2, 2026 7:26 PM
Follow Us:
किरीबुरू प्रोजेक्ट प्लस-2 स्कूल में लगेगा आधार कैंप, 3 सितंबर को होगा आयोजन
---Advertisement---

 

रिपोर्ट शैलेश सिंह।

पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन की पहल पर जिले के विभिन्न प्रखंडों के चयनित विद्यालयों में आधार कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 3 सितंबर 2026 को नोवामुंडी प्रखंड स्थित हाई स्कूल किरीबुरू प्रोजेक्ट प्लस-2 में आधार कैंप लगाया जाएगा।
इस कैंप में विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए आधार नामांकन तथा आधार से संबंधित आवश्यक कार्य कराने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। प्रशासन की इस पहल से उन बच्चों और विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलेगा, जिनका अभी तक आधार नहीं बना है अथवा आधार में आवश्यक अपडेट कराया जाना है।

किरीबुरू प्रोजेक्ट प्लस-2 स्कूल में लगेगा आधार कैंप, 3 सितंबर को होगा आयोजन

14 विद्यालयों में लगेगा आधार कैंप

जिला प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार पश्चिमी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों के कुल 14 विद्यालयों में 3 सितंबर को आधार कैंप आयोजित किए जाएंगे। इनमें नोवामुंडी प्रखंड के मिडिल स्कूल कोटगढ़ के साथ हाई स्कूल किरीबुरू प्रोजेक्ट प्लस-2 को भी कैंप के लिए चयनित किया गया है।
इसके अलावा हाटगम्हरिया के बेसिक स्कूल कुसमिता, जगन्नाथपुर के यूपीजी हाई स्कूल सियालजोरा, झींकपानी के राजकीय माध्यमिक विद्यालय छोया ओरिया, कुमारडुंगी के पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मझगांव के यूपीजी हाई स्कूल कृष्णानगर एवं मिडिल स्कूल अशनपाठ, मंझारी के मिडिल स्कूल डेमकापारा, मनोहरपुर के मिडिल स्कूल इस्को चिरिया, सदर चाईबासा के पीएम श्री यूपीजी हाई स्कूल नरसंडा, सोनुआ के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, तांतनगर के पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तथा टोंटो के एसएस प्लस-2 हाई स्कूल को भी आधार कैंप के लिए निर्धारित किया गया है।

विद्यार्थियों और अभिभावकों से पहुंचने की अपील

आधार नामांकन या अपडेट की आवश्यकता वाले विद्यार्थियों से निर्धारित तिथि पर संबंधित विद्यालय में पहुंचने की अपील की गई है। प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधार जैसी महत्वपूर्ण पहचान सुविधा से जोड़ना और सरकारी योजनाओं तथा शैक्षणिक सुविधाओं का लाभ लेने में होने वाली परेशानियों को कम करना है।
किरीबुरू में हाई स्कूल किरीबुरू प्रोजेक्ट प्लस-2 में आधार कैंप लगने से क्षेत्र के विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को आधार संबंधी कार्यों के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment