रिपोर्ट: शैलेश सिंह
किरीबुरू। किरीबुरू थाना पुलिस ने कांड संख्या 07/2020 के मामले में कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बैंक मोड़, किरीबुरू निवासी आफताब आलम (38 वर्ष) और मो. अख्तर आलम उर्फ रिजवान (33 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों स्वर्गीय कयूम आलम के पुत्र हैं।

पुलिस के अनुसार, किरीबुरू थाना कांड संख्या 07/2020, दिनांक 20 मार्च 2020 में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 323, 341, 498(A) एवं 34 के तहत मामला दर्ज है। उक्त मामले में दोनों वारंटी थे।
पुलिस ने 14 अक्टूबर 2026 को दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेशी के लिए चाईबासा भेज दिया।









