भ्रष्टाचार नक्सल खदान अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम
---Advertisement---

किरीबुरू में चोरों का आतंक मचाने वाला अफताब उर्फ ‘टेंगर’ फिर सलाखों के पीछे

---Advertisement---

शहर में लगातार चोरी से दहशत, SAIL अधिकारी के घर बड़ी चोरी में भी आया था नाम; हथकड़ी-रस्सी समेत थाने से भागा था, 72 घंटे में पुलिस ने दबोचा

रिपोर्ट: शैलेश सिंह

चोरी की वारदातों से शहर में मचा रखा था कथित आतंक

किरीबुरू में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से जहां आम लोग परेशान थे, वहीं कथित चोर गिरोह के बढ़ते दुस्साहस ने पुलिस के सामने भी चुनौती खड़ी कर दी थी। इसी कड़ी में पुलिस के निशाने पर आए अफताब खाना उर्फ टेंगर की गिरफ्तारी और फिर उसका थाना से फरार होना मामले को और सनसनीखेज बना गया।

हथकड़ी लगी थी, रस्सी बंधी थी… फिर भी थाने से फरार!

29 सितंबर को पूछताछ के लिए थाना लाए गए अफताब को गिरफ्तारी की प्रक्रिया के दौरान पुलिस ने हथकड़ी और रस्सी लगाई थी। इसके बावजूद वह पुलिस को चकमा देकर थाना से फरार हो गया। इस दुस्साहस ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया।

पुलिस ने कहा—भागने वाला ज्यादा दूर नहीं जाएगा

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चाईबासा के निर्देश पर SDPO किरीबुरू के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल बनाया गया। पुलिस टीम ने लगातार अभियान चलाया और महज 72 घंटे में फरार आरोपी को दोबारा गिरफ्तार कर लिया।

शातिर चोर आफताब उर्फ टेंगर

टूटी हथकड़ी, कटा रस्सा और लोहे का सब्बल बरामद

पुलिस ने अफताब की निशानदेही पर टूटी हुई हथकड़ी, कटा हुआ रस्सा और करीब 2.5 फीट लंबा लोहे का सब्बल बरामद किया है। सब्बल की बरामदगी को लेकर पुलिस चोरी की अन्य घटनाओं से इसके संभावित संबंधों की भी जांच कर रही है।

SAIL अधिकारी के घर लाखों की चोरी में भी नाम

अफताब का नाम SAIL अधिकारी राहुल यादव के घर हुई बड़ी चोरी की घटना में भी सामने आया था। इस चोरी में लाखों रुपये के आभूषण, लैपटॉप और मोबाइल समेत अन्य सामान चोरी होने की बात सामने आई थी। अब उसकी दोबारा गिरफ्तारी के बाद पुलिस पुराने चोरी के मामलों की कड़ियां भी जोड़ रही है।

अब खुलेगा चोरी के नेटवर्क का राज!

पुलिस के सामने अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि किरीबुरू में लगातार हुई चोरी की वारदातों के पीछे कितने लोग सक्रिय हैं और अफताब के साथ कौन-कौन लोग जुड़े हैं। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसके संभावित साथियों और चोरी की अन्य घटनाओं में उसकी भूमिका की जांच कर रही है।

थाने से हथकड़ी समेत फरार होने के बाद 72 घंटे में दोबारा गिरफ्तारी ने यह जरूर साफ कर दिया है कि पुलिस अब इस मामले को लेकर पूरी तरह सक्रिय है।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

error: Content is protected !!