भ्रष्टाचार नक्सल खदान अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम
---Advertisement---

मेघाहातुबुरु टाउनशिप में कल चार घंटे बिजली रहेगी गुल

---Advertisement---

 

18 नवंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक पावर शटडाउन

A-टाइप फर्स्ट फेज एरिया में इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस के चलते लिया गया निर्णय

बिना पूर्व सूचना के कभी भी बहाल हो सकती है बिजली आपूर्ति

रिपोर्ट शैलेश सिंह 

मेघाहातुबुरु। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के बोकारो स्टील लिमिटेड अंतर्गत मेघाहातुबुरु आयरन ओर माइंस प्रबंधन ने विद्युत रखरखाव कार्य को लेकर मेघाहातुबुरु टाउनशिप में बिजली आपूर्ति बंद रखने की सूचना जारी की है।

प्रबंधन द्वारा 17 नवंबर 2026 को जारी पावर शटडाउन नोटिस (Ref. No. NOTICE/MIOM/ELECT/ES/26-27/1054) के अनुसार, 18 नवंबर 2026 को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।

यह शटडाउन A-टाइप फर्स्ट फेज एरिया, मेघाहातुबुरु आयरन ओर माइंस में इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस कार्य के कारण किया जा रहा है। इस दौरान पूरे मेघाहातुबुरु टाउनशिप में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

बिना पूर्व सूचना के बहाल हो सकती है बिजली

नोटिस में प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय से पहले भी बिजली आपूर्ति कभी भी बहाल की जा सकती है। इसलिए उपभोक्ताओं को बिजली से चलने वाले उपकरणों के इस्तेमाल में सावधानी बरतने तथा विद्युत आपूर्ति बहाल होने की संभावना को ध्यान में रखने की सलाह दी गई है।

लोगों से सहयोग की अपील

मेंटेनेंस कार्य के दौरान होने वाली असुविधा के लिए प्रबंधन ने खेद व्यक्त किया है और उपभोक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा की है।

यह सूचना सुरेश लाकड़ा, महाप्रबंधक (इलेक्ट्रिकल), SAIL-BSL-मेघाहातुबुरु आयरन ओर माइंस द्वारा जारी की गई है।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

करोड़ों की लागत से बनी PMGSY सड़क पर JCB का कहर! बिना NOC Airtel केबल बिछाने के लिए खोद डाला सड़क का किनारा

सरकारी कागजों में जलमीनार निर्माण पूरा, खर्च भी 95 प्रतिशत! फिर ग्रामीणों को कितना मिल रहा पानी?

किरीबुरू मेन मार्केट में भीषण अग्निकांड, मोटर पार्ट्स और टायर की दुकान जलकर राख!

सेल के मुनाफे में खदानों की हिस्सेदारी क्यों नहीं? प्लांट के कर्मचारियों को गिफ्ट कूपन, खदानकर्मी फिर उपेक्षित!

बोकारो के कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट कूपन, तो माइंस कर्मियों और ठेका मजदूरों के साथ भेदभाव क्यों?

सारंडा की खदानों से DMFT में 270 करोड़ जमा, फिर भी खनन प्रभावित गांव बदहाल! आखिर कहां जा रहा विकास का पैसा?

Leave a Comment

error: Content is protected !!