रिपोर्ट : शैलेश सिंह
गोइलकेरा प्रखंड अंतर्गत कुमारतोड़ांग गांव निवासी बामिया चांपिया की पत्नी की गुरुवार को बुंडू गांव के पास अचानक गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
ग्रामीणों के अनुसार, बामिया चांपिया अपनी पत्नी के साथ गुरुवार को कुमारतोड़ांग गांव से रोआम साप्ताहिक हाट बाजार आए थे। दोनों ने हाट में खरीदारी की और इसके बाद पैदल अपने गांव वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बुंडू गांव के समीप उनकी पत्नी अचानक सड़क पर गिर पड़ीं।

बताया गया कि महिला के गिरते ही आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। अचानक हुई इस घटना से पति बामिया चांपिया समेत ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई।
ग्रामीणों के मुताबिक, महिला की मौत अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया की गई।













