भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

सील लॉज का ताला तोड़कर चोरी, स्क्रैप कारोबारी दीपू सिंह के प्रतिष्ठान में वारदात

On: September 10, 2026 6:11 PM
Follow Us:
सील लॉज का ताला तोड़कर चोरी, स्क्रैप कारोबारी दीपू सिंह के प्रतिष्ठान में वारदात
---Advertisement---

दुकान के अंदर खड़ी मोटरसाइकिल भी ले उड़े चोर, सीसीटीवी में कैद हुई संदिग्धों की तस्वीरें

रिपोर्ट शैलेश सिंह/संदीप गुप्ता

बड़ाजामदा के चर्चित स्क्रैप कारोबारी दिवाकर उर्फ दीपू सिंह के लॉज सह दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि उक्त प्रतिष्ठान को पूर्व में हुई एक बड़ी आपराधिक घटना और उससे उपजे जनाक्रोश के बाद प्रशासन द्वारा सील किया गया था। इसी सील को तोड़कर चोर अंदर दाखिल हुए और चोरी कर फरार हो गए।

प्रशासन की सील तोड़कर अंदर घुसे चोर

मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने पहले प्रतिष्ठान के मुख्य दरवाजे पर लगी सील और ताला तोड़ा। इसके बाद दुकान एवं लॉज के अंदर प्रवेश कर सामानों को खंगाला गया। सूत्रों के अनुसार दुकान के अंदर खड़ी एक मोटरसाइकिल भी चोर अपने साथ ले गए।

सील प्रतिष्ठान में चोरी ने खड़े किए कई सवाल

जिस प्रतिष्ठान को प्रशासन ने सील कर रखा था, वहां चोरी की घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोगों के बीच सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि प्रशासनिक सील लगे प्रतिष्ठान का ताला और सील तोड़कर चोर आखिर इतनी आसानी से अंदर कैसे दाखिल हो गए।

साजिश या चोरों का बढ़ता मनोबल?

घटना को लेकर स्थानीय लोगों के बीच अलग-अलग चर्चाएं हैं। कुछ लोग इसे सामान्य चोरी की घटना मान रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसके पीछे किसी बड़ी साजिश की आशंका भी जता रहे हैं। वहीं, एक वर्ग इसे क्षेत्र में चोरों के बढ़ते मनोबल का संकेत बता रहा है।

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई संदिग्धों की तस्वीर

घटना की जांच में पुलिस को प्रतिष्ठान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से महत्वपूर्ण सुराग मिलने की बात सामने आ रही है। फुटेज में कुछ संदिग्ध चोरों की तस्वीरें कैद हुई हैं। इन्हीं तस्वीरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

सील लॉज का ताला तोड़कर चोरी, स्क्रैप कारोबारी दीपू सिंह के प्रतिष्ठान में वारदात

बड़े स्क्रैप कारोबारी के प्रतिष्ठान में चोरी से चर्चा तेज

स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़ाजामदा क्षेत्र में चर्चित स्क्रैप कारोबारी के सील दुकान-सह-लॉज में चोरी होना सामान्य घटना नहीं है। घटना ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ प्रशासनिक सील की निगरानी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

फिलहाल पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। चोरी में शामिल आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य संभावित साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment