कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में छात्राओं का दबदबा, विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी संकाय में शानदार प्रदर्शन
रिपोर्ट: शैलेश सिंह
मेघाहातुबुरु स्थित Kendriya Vidyalaya Meghahatuburu ने एक बार फिर उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। वर्ष 2026 के कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया इतिहास रचा है। विज्ञान, वाणिज्य एवं मानविकी तीनों संकायों में छात्राओं ने विशेष उपलब्धि हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय द्वारा जारी स्ट्रीमवाइज टॉपर सूची के अनुसार विज्ञान संकाय में सुभा लक्ष्मी साहू ने 472 अंक प्राप्त कर 94.40 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं जान्हवी मिश्रा 446 अंक एवं 89.20 प्रतिशत के साथ दूसरे तथा पूजा गोप 441 अंक एवं 88.20 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

मानविकी संकाय में श्रीधी ने 455 अंक एवं 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। खुशी 451 अंक और 90.20 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि कृतिका सिंह चौहान ने 438 अंक एवं 87.60 प्रतिशत प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
वाणिज्य संकाय में श्रेया कुमारी ने 456 अंक एवं 91.20 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। सालू कंडिर 447 अंक एवं 89.40 प्रतिशत के साथ दूसरे तथा अंकिता कुमारी 442 अंक एवं 88.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहीं।
छात्राओं ने बढ़ाया विद्यालय का मान
इस वर्ष के परीक्षा परिणाम में विशेष बात यह रही कि तीनों संकायों में छात्राओं का दबदबा देखने को मिला। विद्यालय परिवार ने इसे अनुशासन, नियमित अध्ययन और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम बताया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखा गया। विद्यार्थियों और अभिभावकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार ने दी शुभकामनाएं
विद्यालय के प्राचार्य Dr. Ashish Kumar ने सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त प्रतिफल है।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु हमेशा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को प्राथमिकता देता आया है। विद्यार्थियों को सिर्फ परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए नहीं, बल्कि बेहतर नागरिक बनने के लिए भी प्रेरित किया जाता है।
प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार ने विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा—
“सफलता केवल अंकों से नहीं मापी जाती, बल्कि निरंतर सीखने की इच्छा, मेहनत और सकारात्मक सोच ही जीवन की वास्तविक उपलब्धि है। जो विद्यार्थी इस बार अपेक्षित परिणाम नहीं ला सके हैं, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। हर चुनौती आगे बढ़ने का नया अवसर देती है। मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते रहें, सफलता निश्चित रूप से मिलेगी।”
उन्होंने आगे कहा कि विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगा और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की परंपरा को कायम













