भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

गुवा सेल के डीएवी व मध्य विद्यालय में गूंजा नशामुक्ति का संदेश

On: August 8, 2026 1:17 PM
Follow Us:
---Advertisement---

ब्रह्माकुमारी संस्था ने विद्यार्थियों व शिक्षकों को दिलाई नशामुक्त जीवन की शपथ

गुवा संवाददाता। नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों से बच्चों एवं युवाओं को बचाने और उन्हें नशामुक्त जीवन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गुवा स्थित सेल डीएवी पब्लिक स्कूल एवं मध्य विद्यालय में नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से संचालित राष्ट्रव्यापी नशामुक्ति जागरूकता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक नुकसान के प्रति जागरूक किया गया।

नशा स्वास्थ्य ही नहीं, परिवार और समाज को भी करता है प्रभावित

अभियान के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डालती है। इससे मानसिक क्षमता एवं कार्यक्षमता प्रभावित होने के साथ-साथ परिवार में तनाव और सामाजिक समस्याएं भी बढ़ती हैं। वक्ताओं ने बच्चों को नशे के किसी भी रूप से पूरी तरह दूर रहने की सलाह दी।

विद्यार्थियों से कहा गया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें। युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया गया।

विद्यार्थियों और शिक्षकों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारी संस्था के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नशामुक्त जीवन जीने की शपथ दिलाई। सभी ने संकल्प लिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन नहीं करेंगे तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज के अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करेंगे।

20 अगस्त तक चलेगा जागरूकता अभियान

बताया गया कि ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा देशभर में व्यापक स्तर पर नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 6 अगस्त से 20 अगस्त तक विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं को नशे की बढ़ती प्रवृत्ति से बचाना तथा स्वस्थ, संस्कारयुक्त और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना है।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

केंद्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु को मिला नया वीएमसी चेयरमैन, सीजीएम संजय कुमार सिंह ने संभाली जिम्मेदारी

स्कूल बसों में जगह की कमी पर ग्रामसभा में मंथन, करमपदा स्कूल को 10वीं तक अपग्रेड करने की उठी मांग

सारंडा की ‘मां’ हेरो पूर्ति: जिसने अपनी कोख से नहीं, दिल से जन्म दिए दर्जनों अनाथ बच्चे… भूखी रहकर बसाए उजड़े आशियाने

प्रेम को मिली समाज की स्वीकृति: आदिवासी परंपरा के बीच रोआम गांव में अनोखा सामाजिक फैसला, युवक ने पूरे समाज के सामने भरी लड़की की मांग

केंद्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु में 29 व 30 जुलाई को लगेगा छात्रवृत्ति पंजीकरण शिविर

226 विद्यार्थियों को मिली निःशुल्क परिवहन सुविधा, गुवा सेल व टाटा स्टील की पहल से समय पर पहुंचे प्री-बोर्ड परीक्षा केंद्र

Leave a Comment