किरीबुरू क्रिकेट क्लब के डे-नाइट टूर्नामेंट में राइजिंग वॉरियर्स और केसीए कोईड़ा का दबदबा
रिपोर्ट: शैलेश सिंह
किरीबुरू क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित तीसरे टी-10 ओपन कैनवास बॉल डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में 2 मई की रात खेले गए मुकाबलों में रोमांच, विस्फोटक बल्लेबाजी और घातक गेंदबाजी का जबरदस्त संगम देखने को मिला। खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

रॉनी दत्ता का तूफान, राइजिंग वॉरियर्स की धमाकेदार जीत
पहले मुकाबले में राइजिंग वॉरियर्स ने चक दे इंडिया को 39 रनों से करारी शिकस्त दी।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राइजिंग वॉरियर्स ने 7 ओवर में 1 विकेट खोकर 94 रन बनाए।
* रोहन उर्फ रॉनी दत्ता – 70 रन (25 गेंद, 6 छक्के, 6 चौके)
* निकेत सिंह – 20 रन
जवाब में चक दे इंडिया 8 विकेट पर 55 रन ही बना सकी।
* अंकित – 17 रन
* ललित – 12 रन
गेंदबाजी में
* वरुण – 3 विकेट
* अभिमन्यु और जतिन – 2-2 विकेट
👉 मैन ऑफ द मैच: रॉनी दत्ता
आरसीबी चंपुआ गैरहाजिर, गॉड्स एकादश को वॉकओवर
दूसरे मुकाबले में आरसीबी चंपुआ के नहीं पहुंचने पर गॉड्स एकादश चंपुआ को वॉकओवर मिला और टीम अगले दौर में पहुंच गई।
केसीए कोईड़ा का जलवा, ईगल क्लब पर 43 रन से जीत
तीसरे मुकाबले में केसीए कोईड़ा ने 8 ओवर में 4 विकेट पर 95 रन बनाए।
* तसीफ – 46 रन (22 गेंद, 6 छक्के, 1 चौका)
* अंजन – 23 रन
* चंदन – 13 रन
ईगल क्लब 52 रन पर सिमट गई।
* आतिश – 18 रन
गेंदबाजी:
* रवि – 3 विकेट
* दीनू और ताशिफ – 2-2 विकेट
👉 मैन ऑफ द मैच: राशिफ
क्वार्टर फाइनल में केसीए कोईड़ा की एंट्री
क्वार्टर फाइनल में केसीए कोईड़ा ने गॉड्स एकादश चंपुआ को 6 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
गॉड्स एकादश – 45 रन (9 विकेट)
* गणेश – 20 रन
गेंदबाजी:
* रवि झा – 3 विकेट
* दीनू – 2 विकेट
केसीए कोईड़ा ने 5.2 ओवर में लक्ष्य हासिल किया।
* रॉबिन – 14 रन
* अंजन – 13 रन
* गुलशेर – 12 रन
👉 मैन ऑफ द मैच: रवि झा

आयोजन समिति की मजबूत भूमिका, सभी सदस्यों का योगदान
इस भव्य और सफल आयोजन में कमिटी के अध्यक्ष सह महाप्रबंधक नवीन कुमार सोनकुश्रे, सचिव सह महाप्रबंधक दीपेन लोहार, संयुक्त सचिव पी.के. सेठी, अनिल कुमार, दीपक ठाकुर, ईशान सिंह कठौते, नागेश झा ने प्रमुख भूमिका निभाई।
वहीं सलाहकार मंडल में अरविंद चौहान, रमेश कुमार, सुजीत दास, रंजीत गुप्ता, भूषण टूटी, शैलेश सिंह सक्रिय रहे।
कोषाध्यक्ष साहिल राय के साथ हर्ष राय, आदित्य झा, निश्चय निलभ, आशुतोष कुमार ने वित्तीय व प्रबंधन कार्य संभाला।
इवेंट मैनेजमेंट टीम में सत्या, दिव्या, सूर्या मोहंती, चंदन, बुना मोहंती, विश्वजीत, प्रदीप, हन्नी, अमन, विक्की, अमर ज्योति, राहुल गुप्ता, आदित्य राज ने अहम योगदान दिया।
इसके अलावा ऑर्गेनाइजिंग टीम और क्रिकेट फैमिली के सदस्य सूचित, दीपक, दिवाकर, मोहित, त्रिलोचन, यूडी, रणवीर, रौशन, कुंदन, कुणाल, प्रतीक, अविनाश, विशाल, हितेश, पीयूष, रौनक, त्रिभुवन, शोएब सहित कई सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही।
अब सेमीफाइनल में बढ़ेगा रोमांच
प्रतियोगिता अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुकी है। सेमीफाइनल मुकाबलों में टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी, जिससे दर्शकों को और अधिक रोमांचक क्रिकेट का आनंद मिलने की उम्मीद है।














