किरीबुरू प्रॉस्पेक्टिंग चौक पर हादसा, पुलिस की तत्परता से बची जान
रिपोर्ट: शैलेश सिंह
किरीबुरू के प्रॉस्पेक्टिंग चौक पर 3 मई की सुबह एक लापरवाही भरा हादसा सामने आया, जहां नशे में धुत एक मोटरसाइकिल चालक ने एक किशोरि को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए।

तेज रफ्तार और नशा बना हादसे की वजह
मिली जानकारी के अनुसार किरीबुरू टाउनशिप निवासी संदीप दयाल (पिता – प्रभु दयाल) नशे की हालत में बाइक चला रहा था। इसी दौरान उसने प्रॉस्पेक्टिंग निवासी शनि नाग (16 वर्ष), पिता – बिरसा नाग को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
पुलिस की तत्परता से तुरंत पहुंची मदद
घटना की सूचना मिलते ही किरीबुरू थाना प्रभारी रोहित कुमार अपने जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और बिना देर किए अपनी ही गाड़ी से दोनों घायलों को सेल अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से घायलों को समय पर इलाज मिल सका।
इलाज जारी, हालत खतरे से बाहर
अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टरों के अनुसार दोनों घायल अब खतरे से बाहर हैं। हालांकि बाइक चालक संदीप दयाल को गंभीर चोटें आई हैं और उसका इलाज जारी है।

पुलिस की सक्रियता की हुई सराहना
स्थानीय लोगों ने घटना के बाद पुलिस की तत्परता और मानवीय पहल की जमकर सराहना की। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस समय पर नहीं पहुंचती, तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी।
नशे में ड्राइविंग पर सवाल
यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि नशे में वाहन चलाना कितना खतरनाक साबित हो सकता है।
जरूरत है कि ऐसे मामलों में सख्ती बरती जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।












