छोटानागरा थाना क्षेत्र के मम्मार गांव का बच्चा अचानक गायब, खोजबीन तेज
रिपोर्ट: शैलेश सिंह
सारंडा क्षेत्र के छोटानागरा थाना अंतर्गत मम्मार गांव से एक मासूम बच्चे के लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे पूरे इलाके में चिंता और बेचैनी का माहौल है। परिजन अपने बच्चे की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं और लोगों से मदद की गुहार लगा रहे हैं।

29 तारीख दोपहर से लापता हुआ बच्चा
मिली जानकारी के अनुसार मम्मार गांव निवासी गुस्सा सुरीन का 16 वर्षीय पुत्र जेवियर सुरीन 29 तारीख की दोपहर घर के पास से अचानक लापता हो गया।
परिजनों के अनुसार बच्चा घर के बगल की सड़क से अचानक गायब हो गया, जिसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
रातभर खोजबीन, फिर भी नहीं मिला कोई सुराग
परिजनों ने बताया कि बच्चे के गायब होने के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में देर रात तक खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
इस घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में भी चिंता का माहौल बना हुआ है।
पहचान के खास चिन्ह
लापता बच्चे की पहचान के लिए परिजनों ने कुछ विशेष बातें बताई हैं:
* बच्चा जन्म से ही गूंगा और मनोरोगी है
* उसके पैर में तांबे का चूड़ी (पायल जैसा) पहना हुआ है
इन संकेतों के आधार पर बच्चे को पहचानना आसान हो सकता है।
प्रशासन और ग्रामीणों से मदद की अपील
परिजनों ने स्थानीय प्रशासन और आम लोगों से अपील की है कि अगर किसी को भी बच्चे के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे, तो तुरंत संपर्क करें।
📞 संपर्क नंबर: 6206171654
ज्यादा से ज्यादा साझा करने की अपील
परिजनों ने लोगों से इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करने की अपील की है, ताकि बच्चा जल्द से जल्द सुरक्षित अपने घर वापस लौट सके।
इलाके में बढ़ी सतर्कता
घटना के बाद छोटानागरा थाना क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है और ग्रामीण भी अपने स्तर पर खोज अभियान में जुटे हुए हैं।
अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि मासूम कब और कैसे अपने परिवार तक सुरक्षित लौटता है।












