भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

मनोहरपुर में रेलवे ओवरब्रिज व ट्रेनों के ठहराव को लेकर बड़ा फैसला, “नागरिक सुविधा समिति” का गठन

On: April 23, 2026 6:32 PM
Follow Us:
---Advertisement---

ग्रामीणों की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित, रेल मंत्री तक पहुंचाया जाएगा मांग पत्र

रिपोर्ट: शैलेश सिंह

23 अप्रैल 2026 को नर्सिंह आश्रम, मनोहरपुर में क्षेत्रीय जनसमस्याओं को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश महतो ने की, जिसमें मनोहरपुर एवं आनंदपुर क्षेत्र के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण, ट्रेनों के ठहराव और समय पर परिचालन जैसे मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई और कई महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए।

रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की मांग तेज

बैठक में सबसे प्रमुख मुद्दा मनोहरपुर रेलवे फाटक (L/C Gate No-193A) पर ओवरब्रिज निर्माण का रहा। ग्रामीणों ने कहा कि इस फाटक पर अक्सर जाम की स्थिति बनती है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यहां अविलंब रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाए। इसके लिए रेल मंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा, जो मंडल रेल प्रबंधक, दक्षिण पूर्व रेलवे, चक्रधरपुर के माध्यम से भेजा जाएगा।

ट्रेनों के ठहराव और समयबद्ध परिचालन की मांग

बैठक में यह भी तय किया गया कि मनोहरपुर रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया जाए।
साथ ही, जो ट्रेनें पहले से संचालित हैं, उनका परिचालन निर्धारित समय पर हो—इस मांग को लेकर भी आवाज उठाई गई। इसके लिए मंडल रेल प्रबंधक, चक्रधरपुर के माध्यम से महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व रेलवे, कोलकाता को ज्ञापन भेजा जाएगा।

संयोजक दल का गठन, आंदोलन को मिलेगा स्वरूप

इन मांगों को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने के लिए सर्वसम्मति से एक संयोजक दल का गठन किया गया। इसमें समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को शामिल किया गया है, जिनमें—
अश्विनी बाधेल (सेवानिवृत्त शिक्षक)
* शशिभूषण महतो (सेवानिवृत्त शिक्षक)
* सुशील बारला (वरिष्ठ समाजसेवी)
* राजेश हारलालका
* आलोक गुप्ता
* निशार अहमद
* अशोक महतो
* आनादि महतो
* सुशांत कुमार नायक
* सुशीला टोप्पो
* सीमा मुण्डारी

संरक्षक मंडल का भी हुआ चयन

बैठक में एक संरक्षक मंडल का भी गठन किया गया, जिसमें—
* रंजीत यादव
* जयप्रकाश महतो
* गुरविंदर सिंह भाटिया
* अरविंद गुप्ता
* सलन महंगा
* दर्शन महतो
* दिलीप अग्रवाल
* दुखू सिंह
को शामिल किया गया।

“नागरिक सुविधा समिति मनोहरपुर” का गठन

बैठक का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय “नागरिक सुविधा समिति मनोहरपुर” के गठन का रहा। इस समिति का उद्देश्य क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं को संगठित रूप से उठाना और प्रशासन तक प्रभावी तरीके से पहुंचाना है।
समिति के संयोजक के रूप में सुशील बारला को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जनहित के मुद्दों पर एकजुटता का संदेश

बैठक में मौजूद ग्रामीणों ने एकजुट होकर यह संदेश दिया कि अब क्षेत्र की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।
रेलवे ओवरब्रिज, ट्रेनों का ठहराव और समयबद्ध परिचालन जैसे मुद्दों को लेकर अब संगठित रूप से आवाज उठेगी और जरूरत पड़ी तो आंदोलन का रास्ता भी अपनाया जाएगा।
यह बैठक मनोहरपुर क्षेत्र में जनसुविधाओं को लेकर बढ़ती जागरूकता और संगठित प्रयासों का संकेत मानी जा रही है।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment