भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

गुवा में ठेका मजदूरों के शोषण पर भड़का गुस्सा, 21 अप्रैल को त्रिपक्षीय वार्ता तय

On: April 16, 2026 5:18 PM
Follow Us:
---Advertisement---

“काम स्किल्ड, मजदूरी अनस्किल्ड” — यूनियन ने खोली ठेका व्यवस्था की पोल

रिपोर्ट शैलेश सिंह/संदीप गुप्ता

गुवा की अयस्क खदानों में ठेका मजदूरों के शोषण का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के बैनर तले बुधवार देर शाम यूनियन कार्यालय में आयोजित बैठक में मजदूरों, बेरोजगार युवाओं और आसपास के ग्रामीणों ने मिलकर प्रबंधन और ठेका कंपनियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
बैठक की अध्यक्षता यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने की, जहां मजदूरों के वेतन, दर्जा और श्रम अधिकारों को लेकर तीखी चर्चा हुई।

सेल प्रबंधन पर सीधा आरोप: “योग्यता के अनुसार दर्जा नहीं”

रामा पांडे ने गुवा सेल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ठेका मजदूरों से स्किल्ड और सेमी-स्किल्ड कार्य लिया जा रहा है, लेकिन उन्हें उस श्रेणी का दर्जा और वेतन नहीं दिया जा रहा।
उन्होंने साफ कहा कि यह सिर्फ अनदेखी नहीं, बल्कि संगठित शोषण है, जिसे अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कंप्यूटरीकृत काम, लेकिन वेतन न्यूनतम से भी कम!

यूनियन ने खुलासा किया कि गुवा अयस्क खदान के वित्त एवं लेखा विभाग सहित कई महत्वपूर्ण कंप्यूटरीकृत कार्य मेसर्स जे.बी.टी संस्था को सौंपे गए हैं।
यहां कई कर्मचारी वर्षों से काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें उनके काम के अनुरूप वेतन नहीं मिल रहा। आरोप है कि ठेका कंपनी भारत सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी नियमों का भी पालन नहीं कर रही, जो सीधे तौर पर श्रम कानूनों का उल्लंघन है।

मामला पहुंचा श्रम विभाग तक, 21 अप्रैल को त्रिपक्षीय वार्ता

इस गंभीर मामले को लेकर यूनियन ने सहायक श्रम आयुक्त (एएलसी) को लिखित शिकायत दी है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एएलसी पदाधिकारी ने 21 अप्रैल को त्रिपक्षीय वार्ता बुलाने का निर्णय लिया है।
इस बैठक में
* सेल प्रबंधन
* ठेका कंपनी
* मजदूर प्रतिनिधि
तीनों पक्ष आमने-सामने बैठकर समाधान निकालने की कोशिश करेंगे।

“एकजुट रहो, हक लो” — मजदूरों से अपील

रामा पांडे ने मजदूरों से संगठित रहने की अपील करते हुए कहा कि अधिकारों की लड़ाई अकेले नहीं जीती जा सकती।
उन्होंने कहा, “जब तक सभी मजदूर एकजुट होकर आवाज नहीं उठाएंगे, तब तक शोषण की यह व्यवस्था खत्म नहीं होगी।”

मंदिर स्थापना कार्यक्रम स्थगित, अब मई में तीन दिवसीय आयोजन

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि यूनियन कार्यालय में प्रस्तावित मंदिर स्थापना की प्राण-प्रतिष्ठा, जो 15 अप्रैल को होनी थी, उसे फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
अब यह कार्यक्रम 2 मई से 4 मई तक तीन दिवसीय आयोजन के रूप में संपन्न होगा। यूनियन ने सभी लोगों से अधिक संख्या में शामिल होकर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

अब नजर 21 अप्रैल पर: क्या मिलेगा मजदूरों को न्याय?

गुवा में मजदूरों का आक्रोश जिस तरह से बढ़ रहा है, उससे साफ है कि यह सिर्फ एक बैठक तक सीमित मामला नहीं रहने वाला।
अब सबकी नजर 21 अप्रैल की त्रिपक्षीय वार्ता पर टिकी है—क्या मजदूरों को उनका हक मिलेगा या फिर संघर्ष और उग्र होगा?

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment